Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा, ईको की बाइक में टक्कर से फौजी की मौके पर हो गई मौत

    Updated: Sat, 06 Sep 2025 05:27 PM (IST)

    मथुरा में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक फौजी समेत दो लोगों की मौत हो गई। महावन में इको ने बाइक को टक्कर मारी जिससे फौजी धर्मपाल सिंह की मृत्यु हो गई। वहीं यमुना एक्सप्रेसवे पर एक अज्ञात युवक का शव मिला जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    ईको ने बाइक में मारी टक्कर, फौजी की मृत्यु।

    जागरण संवाददाता, मथुरा। दो थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई सड़क दुर्घटना में फौजी समेत दो लोगों की मृत्यु हो गई। महावन क्षेत्र में एक ईको ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें फौजी की मृत्यु हो गई। वहीं यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई दुर्घटना में युवक की मृत्यु हुई है। अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महावन थाना क्षेत्र के नगला लोका निवासी 50 वर्षीय धर्मपाल सिंह फौज से सेवानिवृत्त होकर सेना की ही डिफेंस सिक्योरिटी फोर्स में नौकरी करते थे। हाल ही में वह अवकाश लेकर अपने घर आए थे। शुक्रवार की शाम साढ़े पांच बजे वह बाइक से घर जा रहे थे।

    महावन मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप तेज गति से आई ईको ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें उनकी मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम हाउस पर उनके परिचितों की भीड़ लगी रही। दूसरी दुर्घटना मांट थाना क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई।

    यह भी पढ़ें- दुर्घटना में घायल को हॉस्पिटल पहुंचाने वाले को अब 5 नहीं; मिलेंगे 25 हजार, पुलिस नहीं करेगी पूछताछ

    शुक्रवार की मध्य रात्रि के बाद 2.32 बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर नोएडा से आगरा की ओर माइल स्टोन संख्या 98 पर एक युवक का शव पड़ा मिला। शव को किसी वाहन ने रौंद दिया था।

    मृतक की उम्र करीब 36 वर्ष है। राहगीर की सूचना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। थाना पुलिस ने मृतक के फुटेज वाट्स एप ग्रुप व अन्य जिलों में भेजे हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner