Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shri Ram Mandir: ब्रज में उल्लास, कान्हा के जन्मस्थान से रामलला को जाएगा पांच मन लड्डू का भोग, बांकेबिहारी मंदिर से चांदी की बांसुरी

    Updated: Tue, 09 Jan 2024 09:42 AM (IST)

    Mathura News In Hindi श्रीकृष्ण जन्मस्थान से रामलला को पांच मन लड्डू का भोग लगेगा। 22 जनवरी को श्रीकृष्ण जन्मस्थान को भव्यता से सजाया जाएगा। खीर और पूड़ी का प्रसाद बांटा जाएगा। वहीं वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर से चांदी की बांसुरी और शंख अयोध्या धाम के लिए भेजी जाएगी। -जन्मस्थान व ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर की अद्भुत होगी 22 जनवरी को छटा

    Hero Image
    Shri Ram Mandir: कान्हा के जन्मस्थान से रामलला को जाएगा पांच मन लड्डू का भोग।

    जागरण संवाददाता, मथुरा। अयोध्या में अपने मंदिर मेें रामलला 22 जनवरी को विराजमान होंगे। इसकी धूम कान्हा की नगरी में भी मची है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान से रामलला को पांच मन लड्डू का भोग जाएगा तो ठाकुर बांकेबिहारी की ओर से चांदी की बांसुरी और शंख भी उपहार के रूप में सेवायत अयोध्या लेकर जाएंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जन्मस्थान पर होगी सजावट

    श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि 22 जनवरी को जन्मस्थान की छटा अनुपम होगी। जन्मस्थान पर दिव्य सजावट होगी। श्रीरामलला के भोग के लिए लड्डू गोपाल की जन्मभूमि से लड्डुओं का भोग अयोध्या धाम जाएगा। लड्डू में मेवा, केसर, ऋतु के अनुकूल सामग्री का प्रयोग किया जाएगा। लड्डू भोग मकर संक्रांति पर 15 जनवरी को सुसज्जित वाहन से भेजा जाएगा। 22 जनवरी को जन्मस्थान पर सुबह खीर, हलवा, पूड़ी प्रसाद वितरण के साथ शुरू होगा।

    ये भी पढ़ेंः फिलहाल जेल में ही रहेंगे सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ, रिहाई के लिए चला था हाईवोल्टेज ड्रामा, तथ्य छिपाकर किया था जमानत का आवेदन

    चांदी की बांसुरी और शंखदान

    उधर, ठाकुर बांकेबिहारी की ओर से उनके सेवायत गोपी गोस्वामी आदि रामलला के लिए उपहार स्वरूप चांदी की बांसुरी, चांदी जड़ित शंकर और शंखदान के अलावा रत्न जड़ित मालाएं भी ले जाएंगे। कश्मीर से मंगाई केसर और केसर का इत्र भी रामलला की सेवा के लिए ठाकुर बांकेबिहारीजी की ओर से अयोध्या धाम जाएगा। 22 जनवरी को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर को भी भव्य तरीके से सजाया जाएगा।

    ये भी पढ़ेंः Shri Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर के लिए जलेसर से 24 सौ किलो का घंटा रवाना, रथ की आरती उतारकर पुष्प वर्षा कर रहे लोग

    इसके अलावा ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के एक अन्य सेवायत मयंक चांदी की बांसुरी, स्वर्ण खिलौने, चांदी के पात्र, 21 किलो तुलसीदल, केसरयुक्त हलवा, केसरिया माखन-मिश्री, दूधभात भी रामलला को अपनी ओर से अयोध्या में भेंट करेंगे। मयंक का कहना है कि उन्हें अयोध्या आने का आमंत्रण मिला है, वह 22 जनवरी को सामग्री अपने साथ ले जाएंगे।