Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Mathura News: पति ने पत्नी के सिर पर डंडा मार की हत्या, शराब बनी विवाद की बड़ी वजह

    By Jagran NewsEdited By: Tanu Gupta
    Updated: Fri, 04 Nov 2022 02:30 PM (IST)

    Mathura News रातभर महिला का भाई फाेन पर समझाता रहा अपने जीजा को। सुबह पता चला बहन की कर दी गई हत्या। डंडे से प्रहार करने के बाद पति अस्पताल भी लेकर पह ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    पति द्वारा डंडे से प्रहार करने के बाद मारी गई नीलम का फाइल फोटो।

    मथुरा, जागरण टीम। गोवर्धन के बसौती गांव में पति ने अपनी पत्नी की गुरुवार रात सिर में डंडा मार कर हत्या कर दी। शव को घर के आंगन में रख दिया। सुबह घटना की जानकारी हुई। पूछताछ के लिए आरोपित ने मरने वाली महिला के पति समेत अन्य ससुरालियों को अपनी अभिरक्षा में ले लिया है।

    शराब की लत ने कराया था झगड़ा

    गांव छटीकरा की रहने वाली नीलम (24) का विवाह फरवरी 2020 में बौती निवासी करन सिंह के साथ हुआ। करन सिंह शराब पीने का आदी था, जबकि उसकी पत्नी उसकी इस आदत का विरोध करती थी। गुरुवार रात को दंपती के बीच में शराब पीकर विवाद हो गया। ंनीलम ने अपने भाई सोनू को काल कर अपने पति की हरकत बताई, सोनू ने अपने बहनोई को समझाया। इसके बाद भी दंपती के बीच का विवाद समाप्त नहीं हुआ। करीब 11 बजे करन सिंह ने डंडा उठा कर अपनी पत्नी नीलम के सिर में मार दिया। नीलम बेहोश हो गई। करन सिंह उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले गया, लेकिन डाक्टर ने उसे मरा हुआ घोषित कर दिया। शव को लाकर करन ने घर के आंगन में रख दिया। सुबह जब सोनू ने अपनी बहन को काल किया तो रिसीव नही हुआ। सोनू की सूचना पर थाना गोवर्धन प्रभारी नितिन कसाना पहुंच गए। थाना प्रभारी ने बताया, अभी महिला के हत्या के संबंध में कोई प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा लिखा जाएगा। महिला के पति और अन्य लोगों से पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।