Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पेट में उठा दर्द तो युवक ने खुद ही कर ल‍िया अपना ऑपरेशन, YouTube देख लगाए 11 टांके; फिर...

    Updated: Thu, 20 Mar 2025 10:27 AM (IST)

    मथुरा के वृंदावन से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पेट में असहनीय दर्द होने के बाद एक युवक ने यू-ट्यूब पर वीड‍ियो देखा और खुद ही अपने पेट का ऑपरेशन कर डाला। इसके बाद प्लास्टिक के धागे से 11 टांके लगा लिए। हालत बिगड़ी तो अस्‍पताल पहुंचे जहां डॉक्‍टर भी युवक की बात सुनकर हैरान रह गए। युवक को आगरा रेफर क‍िया गया है।

    Hero Image
    मथुरा- वृदांवन के सुनरख निवासी राजा बाबू। - जागरण।

    संवाद सहयोगी, वृंदावन। उत्तर प्रदेश के मथुरा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। वृंदावन के सुनरख में रहने वाले एक युवक की हरकत खुद पर ही भारी पड़ गई। पेट में दर्द हुआ तो युवक ने यू-ट्यूब पर वीड‍ियो देखा और खुद ही अपने पेट का ऑपरेशन कर लिया। ऑपरेशन के बाद प्लास्टिक के धागे से 11 टांके लगा लिए। दिक्कत हुई तो युवक को जिला संयुक्त चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां डॉक्‍टर खुद से ऑपरेशन की कहानी सुनकर दंग रह गए। युवक की बिगड़ी हालत देख डॉक्‍टरों ने भी हाथ खड़े कर दिए और उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुनरख निवासी 32 वर्षीय राजाबाबू घर पर अकेला रहता है। बीबीए की पढ़ाई कर चुका राजाबाबू किसान है। पिछले कई दिनों से उसके पेट में दर्द हो रहा था। दर्द से परेशान होकर उसने खुद ही अपने पेट का ऑपरेशन कर दिया। इसके लिए उसने पहले यू-ट्यूब पर पेट के ऑपरेशन में प्रयोग होने वाले आवश्यक उपकरणों को देखा और मथुरा स्थित मेडिकल स्टोर से ऑपरेशन करने के लिए ब्लेड, बेहोशी का इंजेक्शन, टांके लगाने के लिए सुई ले आया।

    प्लास्टिक के धागे से 11 टांके लगा लिए

    बुधवार दोपहर को घर पर पेट का ऑपरेशन करने के बाद उसने प्लास्टिक के धागे से 11 टांके लगा लिए। इसके बाद जब पेट का दर्द असहनीय हो गया तो उन्होंने अपने घरवालों को ये बात बताई। राजाबाबू को भतीजा राहुल ठाकुर लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचा। उसके द्वारा खुद ऑपरेशन की बात सुनकर डॉक्टर भी हैरान रहे गए। उन्होंने राजाबाबू को प्राथमिक उपचार देने के बाद आगरा एसएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

    पेट में फैल सकता है संक्रमण, आगरा रेफर

    जिला संयुक्त चिकित्सालय के डॉ. शशि रंजन बताया राजाबाबू का 15 वर्ष पहले अपेंडिक्स का ऑपरेशन हुआ था। उसके बाद अब पिछले दिनों से दर्द होने पर उन्होंने सात सेंटीमीटर पेट में चीरा लगाकर फाड़ लिया और बाद में टांके लगा लिए। इससे पेट के अंदर संक्रमण फैल सकता है, कितना गहरा काटा गया है, इसका अंदाजा नहीं है। उपचार के लिए आगरा के लिए रेफर कर दिया है।

    पेट के रोगियों को भटकने की नहीं है जरूरत, लगेगा शिविर

    पेट के रोग, फिस्टूला, पाइल्स आदि से ग्रसित मरीजों को अब एनसीआर की तरफ भटकने की जरूरत नहीं है। क्योंकि सोमवार से एसकेएस हॉस्पिटल मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर में गैस्ट्रोएंटरोलाजी विभाग का स्वास्थ्य शिविर शुरू होगा। इसमें पहले पंजीकरण कराने वाले 500 लोगों को जांच में विशेष छूट दी जाएगी। हॉस्पिटल के डीएमएस प्रो. गुलशन कुमार ने बताया कि पेट रोग,फिस्टूला, पाइल्स आदि से ग्रसित रोगियों के लिए सोमवार से शिविर लगेगा। यहां सभी प्रकार की जांचें शुरू हो गई हैं। पहले 500 रोगियों से परामर्श शुल्क नहीं लिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: हवा में झूल गए श्रद्धालु, मचने लगी चीख-पुकार; बरसाना में आपस में टकराईं रोप-वे की 3 ट्रॉलियाें ने फैलाई दहशत

    comedy show banner
    comedy show banner