Updated: Fri, 01 Aug 2025 09:36 PM (IST)
मथुरा के टैंटीगांव में रिश्तों के शक के चलते एक दुखद घटना हुई। सौदान सिंह नामक एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद को गोली मार ली। बेटे ने पिता को आरोपित ठहराया है। पुलिस के अनुसार यह घटना आपसी कलह का परिणाम थी। दंपत्ति का अंतिम संस्कार यमुना किनारे कर दिया गया।
संवाद सूत्र, सुरीर। कस्बा टैंटीगांव में रिश्तों के बीच चल रहे शक के विवाद में गुरुवार को पत्नी की हत्या कर पति ने कनपटी में गोली मारकर जान दे दी। बेटे ने दिल दहलाने वाली घटना की प्राथमिकी में अपने पिता को आरोपित बनाया है।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने दंपती के शव स्वजन को सौंप दिए। स्वजन ने यमुना किनारे श्मशान घाट पर ले जाकर एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। टैंटीगांव में सौदान सिंह बंबे के समीप इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान करते थे। गुरुवार दोपहर वह बेटा मौसम सिंह को दुकान पर बैठा कर दुकान के पीछे घर चले गए।
तभी घर के अंदर से गोली चलने की आवाज आई। इसे सुनकर बेटा मौसम घर के अंदर गया, तो मां राजकुमारी आंगन में खून से लथपथ पड़ी थी। पिता सौदान सिंह के हाथ में तमंचा था। बेटा घायल मां को लेकर उपचार के लिए घर बाहर निकल रहा था कि सौदान सिंह ने अपनी कनपटी पर तमंचा सटा कर गोली मार ली। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में दोनों की मृत्यु हो गई।
शुक्रवार शाम को स्वजन ने यमुना किनारे गमगीन माहौल में एक ही चिता पर दोनों के शव रख कर अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी अभय कुमार शर्मा का कहना है कि किसी बात को लेकर चल रही कलह में पत्नी की हत्या कर सौदान सिंह ने कनपटी पर गोली मारकर जान दे दी थी।।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।