विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Politics: यूपी के इस जिले में भाजपा में मचा घमासान, पूर्व MLA ने बलदेव विधायक को कहा षड्यंत्रकारी

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Wed, 26 Feb 2025 02:38 PM (IST)

Mathura News मथुरा में भाजपा गुटबाजी चरम पर राया ब्लाक प्रमुख चुनाव में हार के बाद भी शपथ नहीं ले ...और पढ़ें

ब्लॉक प्रमुख पद के लिए योग्य ठहराई गईं सावित्री देवी (मध्य में) मंचासीन हैं। साथ हैं अन्य नेता।
ब्लॉक प्रमुख पद के लिए योग्य ठहराई गईं सावित्री देवी (मध्य में) मंचासीन हैं। साथ हैं अन्य नेता।

HighLights

  1. पूर्व भाजपा विधायक ने मौजूदा भाजपा विधायक को बताया अतिक्रमणकारी
  2. कोर्ट के आदेश के बाद भी शपथ नहीं दिलवाने दे रहे, बाद में पता हाई कोर्ट से है स्टे

जागरण संवाददाता, मथुरा : भाजपा के अंदर गुटबाजी लगातार सामने आ रही है। राया में ब्लाक प्रमुख पद को लेकर खींचतान मची है। पूर्व में राया ब्लाक प्रमुख को कोर्ट ने अयोग्य घोषित किया और दूसरे को विजेता। अभी वह शपथ नहीं ले पाईं।

भाजपा के ही पूर्व विधायक ने मंगलवार को प्रेसवार्ता की और बलदेव से पार्टी के विधायक पर शपथ में अड़ंगा लगाने का आरोप लगाया। कहा कि षड्यंत्र कर पार्टी प्रत्याशी को हरवाया था। बाद में पता चला कि इस मामले में विपक्षी हाई कोर्ट से स्टे ले आए।

राया ब्लाक प्रमुख के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सावित्री देवी चुनाव हारीं और रालोद समर्थित चंचल चौधरी जीत गईं। सावित्री ने आरोप लगाया कि उन्हें गलत तरीके से हराया गया, कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कुछ दिन पहले कोर्ट ने चंचल चौधरी को अयोग्य घोषित कर दिया। सावित्री को विजेता। अभी तक सावित्री शपथ नहीं ले पाईं।

ब्लॉक प्रमुख चुनाव में पार्टी के विरोध में किया काम,अब भी कर रहे

मंगलवार को एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक चौधरी प्रणतपाल सिंह ने कहा कि भाजपा के बलदेव क्षेत्र से विधायक पूरन प्रकाश शपथ में अड़ंगा लगा रहे हैं। पार्टी की पीठ में छूरा घोंपते हैं। सभी दलों का पानी पीकर भाजपा में घुस गए। पार्टी प्रत्याशी चंचल चौधरी को भी षड्यंत्र कर हराया।

राया ब्लाक प्रमुख पद की शपथ न दिलाए जाने के विरोध में मंगलवार को एक होटल में पत्रकार वार्ता करतीं न्यायालय द्वारा ब्लाक प्रमुख पद के लिए योग्य ठहराई गईं सावित्री देवी व अन्य।

कोर्ट के आदेश के बाद भी शपथ नहीं दिलवाने दे रहे, बाद में पता हाई कोर्ट से है स्टे

सावित्री देवी ने कहा कि दो दिन में शपथ नहीं हुई तो अनशन करेंगे। प्रशासन भी दबाव में है। बाद में पता चला कि चंचल चौधरी हाई कोर्ट से स्टे ले आई हैं। इसलिए प्रशासन ने शपथ नहीं कराई। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि सावित्री 20 फरवरी को ही अपर जिला जज के आदेश के विरुद्ध हाई कोर्ट से स्थगनादेश ले आई थीं।

खिसायानी बिल्ली खंभा नोचे : पूरन प्रकाश

विधायक पूरन प्रकाश ने भी चौधरी प्रणतपाल सिंह पर जवाबी हमला किया। कहा कि, हारे हुए लोग, हर स्तर पर जनता के नकारे हुए लोग आरोप ही लगा सकते हैं। उनके पास अब कुछ नहीं बचा है। उनके आरोप खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाले हैं। मैं हमेशा पार्टी के निर्देशों पर चला हूं। किसी की शपथ रुकवाने में मेरा कोई हस्तक्षेप नहीं है। यह प्रशासन का काम है।

ये भी पढ़ेंः पाकिस्तानी गर्लफ्रेंड सना के प्यार में पार की सरहद... अब PAK की जेल में बंद बादल बाबू को रिहाई का इंतजार!

ये भी पढ़ेंः यूपी में शराब की हॉफ पर 35000 की रिश्वत का अनोखा मामला, 20 ​हजार कैश और 15 क्रेडिट कार्ड से कराए ट्रांसफर