Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chandra Grahan 2025: सात स‍िंतबर को साल का दूसरा चंद्रग्रहण, ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन का बदला गया समय

    Updated: Wed, 03 Sep 2025 10:26 PM (IST)

    वृंदावन में 7 सितंबर को चंद्रग्रहण लगने के कारण ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन समय में बदलाव किया गया है। मंदिर प्रबंधक के अनुसार चंद्रग्रहण के दिन सूतक काल दोपहर 1257 बजे से शुरू होगा इसलिए राजभोग सेवा के दर्शन सुबह 530 से 815 बजे तक और शयनभोग सेवा के दर्शन सुबह 10 से दोपहर 1230 बजे तक ही होंगे।

    Hero Image
    चंद्रग्रहण पर ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन का बदला गया समय।

    जागरण संवाददाता, वृंदावन। भाद्रपद की पूर्णिमा सात सितंबर को वर्ष का दूसरा चंद्रग्रहण है। इस दिन चंद्रग्रहण रात 9:58 से 1:26 बजे तक रहेगा। लेकिन, इससे पहले दोपहर 12:57 बजे से सूतक काल शुरू हो जाएगा। ऐसे में चंद्रग्रहण के दिन ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन समय में परिवर्तन किया गया है। इस दिन राजभोग सेवा के दर्शन सुबह 5:30 से 8:15 बजे तक होंगे। जबकि शयनभोग सेवा के दर्शन सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक ही होंगे। इसके बाद मंदिर बंद हो जाएगा और दूसरे दिन नियत समय सुबह 7:45 बजे आराध्य दर्शन देंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर प्रबंधक मुनीश शर्मा द्वारा जारी सूचना के अनुसार चंद्रग्रहण के दिन सात सितंबर को सूतक काल से पहले ही पूरे दिन की राजभोग और शयनभोग सेवा के दर्शन होंगे। इस दिन सुबह 5:30 बजे मंदिर के पट खुलेंगे और 5:40 बजे शृंगार आरती होगी।

    इसके बाद 9:10 बजे राजभोग आरती के बाद 9:15 बजे पट बंद हो जाएंगे। शयनभोग सेवा के दर्शन सुबह 10 बजे शुरू होंगे और 12:25 बजे शयनभोग आरती के बाद 12:30 बजे पट बंद हो जाएंगे। इसके बाद आठ सितंबर को नियमित समय पर ठाकुरजी भक्तों को दर्शन देंगे।

    यह भी पढ़ें- एकादशी की परिक्रमा रुकी, 18 घंटे से स्थिर यमुना का जलस्तर; मथुरा DM ने बाढ़ पीड़ितों को भाेजन खिला बंधाई हिम्मत

    comedy show banner
    comedy show banner