Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कान्हा की नगरी के ज्योतिषाचार्य ने बताई जन्माष्टमी पर पूजा की विधि; संतान प्राप्ति को लगाएं खीर-माखन भाेग

    कान्हा के जन्मोत्सव के लिए ब्रज में उत्साह है। कई वर्षाें के बाद द्वापरकालीन योग बन रहा है। इस बार श्रीकृष्ण जन्मस्थान और प्राचीन केशवदेव मंदिर में एक ही दिन जन्माष्टमी मनाई जाएगी। कान्हा के भक्त जन्माष्टमी पर व्रत रखते हैं और पूजा करते हैं। मथुरा के ज्योतिषाचार्य अजय तैलंग ने बताया कि 26 अगस्त को इस बार जन्माष्टी का शुभ योग है।

    By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Sun, 25 Aug 2024 02:44 PM (IST)
    Hero Image
    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 26 को ब्रज में मनाई जाएगी। फाइल फाेटो।

    जागरण संवाददाता, मथुरा। इस वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्त को मनाई जा रही है। पूजा के दौरान पंचामृत का तो भोग लगता ही है, पर दो सफेद चीजों का भोग भी लगता है, जो ठाकुरजी को अति प्रिय हैं। खीर और सफेद माखन का भोग भी उनकी पूजा में लगाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि भगवान कृष्ण को खीर-माखन का भोग लगाने से संतान की कामना पूरी होती है। विधि-विधान से पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि होती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर दशकों बाद द्वापरकालीन शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है। अष्टमी 26 अगस्त की सुबह 3 बजकर 39 बजे शुरू होगी। समापन 27 अगस्त को रात 2 बजकर19 बजे होगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा के लिए शुभ समय 27 अगस्त को देर रात 12 बजकर 01 बजे से रात 12. 45 बजे तक है।

    भगवान का करें अभिषेक

    ज्योतिषाचार्य अजय तैलंंग ने बताया कि सबसे पहले दूध, दही, बूरा ,घी, शहद से भगवान का अभिषेक करना चाहिए। जन्माष्टमी की पूजा के लिए केले के पत्ते पर विराजमान श्रीकृष्ण की तस्वीर का उपयोग करें। पूजा के लिए गुलाब, गेहूं, चावल, लाल कमल के फूल और भगवान के लिए सुंदर वस्त्र, आभूषणों की भी व्यवस्था करनी चाहिए। सर्वप्रथम मंदिर में सफेद कपड़ा या लाल कपड़ा बिछाना चाहिए। इस पर भगवान श्री कृष्ण को स्थापित करना चाहिए।

    ये भी पढ़ेंः Janmashtami 2024 Date: ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर 27 अगस्त को मनेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, रात दो बजे मंगला आरती

    ये भी पढ़ेंः Shri Krishna Janmashtami: बांकेबिहारी मंदिर की गाइड लाइन जारी, मंगला आरती में भीड़ का हिस्सा बनने से बचें भक्त

    यह है पूजा विधि

    • भगवान के सामने एक कलश रखें, उसके ऊपर एक घी का दीपक जलाएं।
    • धूप बत्ती, अगरबत्ती और कपूर भी जलाएं। इसके बाद भगवान को चंदन, केसर, कुमकुम आदि का तिलक करें। उनके ऊपर अक्षत अर्पित करें। अबीर, गुलाल, हल्दी आदि चढ़ाएं।
    • सुंदर आभूषण पहनाएं। पान के पत्ते पर सुपाड़ी रखकर उनके सामने अर्पित करें।
    • पुष्पमाला भेंट करें और तुलसी की माला भी चढ़ाएं।
    • लड्डू गोपाल के भोग में दूध, दही, देसी घी, गंगाजल, मिश्री, शहद, पंचमेवा और तुलसी शामिल करें।
    • भगवान श्री कृष्ण को मोर पंख से बने वस्त्र पहनाएं।
    • लड्डू गोपाल को मोर मुकुट बेहद प्रिय हैं, इसलिए उस दिन उन्हें मोर मुकुट जरूर पहनाना चाहिए। 

    बांकेबिहारी मंदिर में एक दिन बाद मनेगी जन्माष्टमी

    वृंदावन में इस बार एक दिन बाद यानि 27 अगस्त को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। मंगला आरती की जाएगी।