विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जुबिन नौटियाल ने संत प्रेमानंद को सुनाए भजन, सुनकर गदगद हुए महाराज

Published: Thu, 11 Dec 2025 09:21 AM (IST)

बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल ने वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया और उन्हें भजन सुनाए, जिससे महाराज गदगद ...और पढ़ें

मथुरा- वृंदावन के श्रीराधा केलिकुंज में संत प्रेमानंद को भजन सुनाते सिंगर जुबिन नौटियाल। - फोटो: इंटरनेट मीडिया से।

मथुरा- वृंदावन के श्रीराधा केलिकुंज में संत प्रेमानंद को भजन सुनाते सिंगर जुबिन नौटियाल। - फोटो: इंटरनेट मीडिया से।

HighLights

  1. जुबिन नौटियाल ने संत प्रेमानंद से वृंदावन में आशीर्वाद लिया

  2. नौटियाल ने 'देवकीनंदन तुमको वंदन' भजन सुनाया

  3. सुरेश चंद्र अग्रवाल की स्मृति में बरसाना में भजन संध्या

संवाद सहयोगी, जागरण, वृंदावन। संवाद सहयोगी, जागरण, वृंदावन। श्री वृंदावन धाम के एक प्रमुख राधावल्लभी संत श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज आशीर्वाद लेने पहुंचे बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल ने जब उन्हें अपनी मधुर वाणी में भजन सुनाए तो भजन सुनाए तो महाराज जी आल्हादित हो उठे। मुस्कुराते हुए संत प्रेमानंद ने जुबिन नौटियाल को आशीर्वाद प्रदान किया।

परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीराधा केलिकुंज में बुधवार की सुबह साढ़े सात बजे एकांतिक वार्ता में संत प्रेमानंद का आशीर्वाद लेने पहुंचे बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाला ने उनका दर्शन कर आशीर्वाद लिया और फिर महाराज जी को भजन सुनाने की अनुमति मांगी। 

नौटियाल ने 'देवकीनंदन तुमको वंदन, रखते सबकी लाज, सबके स्वामी अंतरयामी पूरन कीते काज... मन मंदिर में सजे बिहारी.. भजन सुनाया तो आश्रम में सब मंत्रमुग्‍ध हो गए। नौटियाल ने करीब पांच मिनट तक संत प्रेमानंद को भजन सुनाकर मुग्ध कर दिया।

यह भी पढ़ें- Mathura News: लक्ष्मी नगर चौराहा का होगा सौंदर्यीकरण, सभी भवनों का होगा एक स्वरूप

'मेरे बांकेबिहारी लाल, तुम इतना मत करियो शृंगार'

प्रमुख उद्योगपति व एमआर ग्रुप के संस्थापक सुरेश चंद्र अग्रवाल के पंचम स्मृति महोत्सव में आयोजित एक भजन संध्या में लोग जमकर झूमे। बरसाना में आयोजित कार्यक्रम में सुरेश चंद्र अग्रवाल को भाव-भीवी श्रद्धांजलि दी गई।

बरसाना स्थित एक होटल में टीवी कालाकार नितिन कुमार (इंडियन आइडल फेम 13) ने भजन संध्या आयोजित में प्रस्‍तुति दी, जहां भव्य फूल बंगला भी सजाया गया। सीएमडी सुनील अग्रवाल और निदेशक लव बंसल ने आगंतुकों का पटका पहनाकर  स्वागत पटका पहनाकर किया। भजन संध्या में 'राधे किशोरी दया करो', 'मैं राधावल्लभ की, राधा वल्लभ मेरे....' 'मेरे बांकेबिहारी लाल, तुम इतना मत करियो शृंगार...' आदि भजनों पर लोग झूमते रहे।