कृपालु महाराज की पुत्री विशाखा त्रिपाठी का सड़क हादसे में निधन, दो बहने घायल, यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुई दुर्घटना
Jagadguru Kripalu Maharaj Daughter Vishakha Death News जगद्गुरु कृपालु महाराज की बेटी विशाखा त्रिपाठी का यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक सड़क दुर्घटना में नि ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, जागरण, वृंदावन। जगद्गुरु कृपालु महाराज की बड़ी बेटी डॉक्टर विशाखा त्रिपाठी की नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर रात ढाई बजे एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। उनका पार्थिव शरीर शाम चार बजे तक वृंदावन के प्रेममंदिर लाया जाएगा। इसके बाद अनुयायियों के दर्शनार्थ शव रखा जाएगा। सोमवार को विशाखा त्रिपाठी का यमुना तट पर अंतिम संस्कार होगा।
जगद्गरु कृपालु परिषत भक्तिधाम की अध्यक्ष डॉक्टर विशाखा त्रिपाठी को रविवार को तीन दिन के प्रवास पर सिंहापुर के लिए रवाना होना था। इसके लिए रात करीब ढाई बजे दो गाड़ियों में से एक में विशाखा त्रिपााठी व दो अन्य लोग बैठे थे। दूसरी गाड़ी में विशाखा की बहन डॉक्टर श्यामा त्रिपाठी व डॉक्टर कृष्णा त्रिपाठी बैठी थीं।
दिल्ली के भक्तिधाम पहुंचना था
रात ढाई बजे यमुना एक्सप्रेस-वे से होकर दिल्ली के भक्तिधाम पहुंचने का कार्यक्रम था। लेकिन, यमुना एक्सप्रेस-वे पर दनकौर के समीप सुबह करीब चार बजे विशाखा त्रिपाठी की कार सामने ट्रक में जा घुसी। डॉक्टर श्यामा त्रिपाठी और डॉक्टर कृष्णा त्रिपाठी की कार पीछे से उनकी कार से भिड़ गईं। घटना में कार में आगे की सीट पर बैठी डा. विशाखा त्रिपाठी और कारचालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

दो अन्य लोग भी हुए घायल
कार की पिछली सीट पर बैठे दो अन्य लोग भी घायल हो गए। घटना में डॉक्टर कृष्णा त्रिपाठी और डॉक्टर श्यामा त्रिपाठी भी चुटैल हो गईं। तत्काल डॉक्टर विशाखा त्रिपाठी व अन्य घायलों को अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां डॉक्टर विशाखा त्रिपाठी की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।
ये भी पढ़ेंः जब भी ताजमहल देखता हूं वाह-वाह कर उठता हूं...अनिल कपूर ने पत्नी सुनीता के साथ देखा Taj Mahal
ये भी पढ़ेंः Weather Update: उत्तराखंड में कड़ाके के ठंड के लिए हो जाइये तैयार! तापमान गिरने के साथ छाएगा घना कोहरा
प्रेम मंदिर में अनुयायियों के दर्शन के लिए रखा जाएगा पार्थिव शरीर
प्रेममंदिर के प्रवक्ता अजय त्रिपाठी के अनुसार शाम चार बजे डॉक्टर विशाखा त्रिपाठी का पार्थिव शरीर वृंदावन लाया जाएगा और प्रेममंदिर में अनुयायियों के दर्शन के लिए रखा जाएगा। सोमवार को डॉक्टर विशाखा त्रिपाठी का यमुना तट पर अंतिम संस्कार होगा।
बाइक में आग लगी
वहीं एक अन्य हादसे में बाइक सवार बाल−बाल बच गया। कोतवाली के भरतपुर गेट के समीप शनिवार शाम को चलती बाइक में आग लग गई। आग को देख युवक बाइक को किनारे खड़ी कर दूर भागा। जलती बाइक को देख लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि सामने स्थित चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने पानी डालकर कुछ ही देर में आग पर काबू पाया। थाना कोतवाली की भरतपुर गेट पर शनिवार शाम पांच बजे एक बाइक में अचानक आग लग गई। हाथरस नंबर की बाइक सवार युवक आग को देख बाइक को किनारे खड़ी कर दी और दूर भागा। भरतपुर चौकी के पुलिस कर्मियों ने जलती बाइक को देखा तो पानी और मिट्टी लेकर भागे। पुलिस कर्मियों ने थोड़ी ही देर में आग पर काबू पा लिया। भरतपुर चौकी प्रभारी प्रदीप मिश्रा ने बताया, आग पर तुरंत ही काबू पा लिया गया था। इससे किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।