विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Holi 2024: बांके बिहारी मंदिर में होली खेलने आने से पहले जान लें ये जरूरी बात, नहीं तो हो सकती है भारी परेशानी

Published: Mon, 18 Mar 2024 03:41 PM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2024 03:48 PM (IST)

Banke Bihari Mandir Holi ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में 20 मार्च रंगभरनी एकादशी से होली की शुरुआत होगी। इसी दिन ...और पढ़ें

मथुरा- वृंदावन के राधावल्लभ मंदिर में हो रही होली में उड़ता गुलाल। - फोटो: जागरण।
मथुरा- वृंदावन के राधावल्लभ मंदिर में हो रही होली में उड़ता गुलाल। - फोटो: जागरण।

संवाद सहयोगी, वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में रंगभरनी एकादशी से रंगीली होली की शुरुआत होगी। तो पांच दिन तक सुबह से शाम तक मंदिर में होने वाली रंगों की होली में सराबोर होने को देश-दुनिया से लाखों श्रद्धालु वृंदावन में डेरा डालेंगे।

होली का आनंद लेने के लिए श्रद्धालुओं ने वृंदावन के होटल, गेस्ट हाउसों में अपनी बुकिंग करवा ली है। हालात ये कि होली शुरू होने से दो दिन पहले ही शहर के सभी होटल, गेस्ट हाउस पूरी तरह फुल हो चुके हैं। ऐसे में बिना बुकिंग आने वाले श्रद्धालुओं को दर-दर भटकने को मजबूर होना पड़ेगा।

20 मार्च से होगी होली की शुरुआत    

ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में 20 मार्च रंगभरनी एकादशी से होली की शुरुआत होगी। इसी दिन पंचकोसीय परिक्रमा के लिए करीब दस से बारह लाख श्रद्धालु वृंदावन में डेरा डालेंगे। देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं ने वृंदावन में इन दिनों ठहरने के लिए पहले से ही होटल, गेस्ट हाउस और आश्रमों में अपनी बुकिंग करवा ली है। अधिकतर आश्रमों में होली महोत्सव और श्रीमद्भागवत कथाओं का दौर भी चल रहा है। जो होली तक जारी रहेगा। ऐसे में शहर के करीब दो हजार से अधिक गेस्टहाउस, करीब चार दर्जन छोटे-बड़े होटलों में श्रद्धालुओं ने पहले ही अपनी बुकिंग ठहरने के लिए करवा ली है।

सोमवार को हालात ये कि बिना बुकिंग के आए श्रद्धालु होटल, गेस्ट हाउसों में ठहरने के लिए एक एक कमरे को भटकते नजर आए। जबकि नई विकसित कालोनियों में घरों में भी लोगों ने गेस्टहाउस के रूप में उपयोग करना शुरू कर दिया है और भीड़ को देखते हुए अनाप-शनाप किराया भी वसूला जा रहा है। इसकी न तो कहीं कोई एंट्री ही है और न ही इसके राजस्व का लाभ नगर निगम और जिला प्रशासन को मिलेगा।

बावजूद, इसके एक एक कमरे के लिए अभी से श्रद्धालुओं में होड़ लगी है। हालात ये हैं, कि रंगभरनी एकादशी से लेकर होली तक कोई श्रद्धालु अगर बिना बुकिंग करवाए वृंदावन आएगा, तो ठहरने के लिए एक कमरा मिल पाना भी संभव नहीं होगा।

यह भी पढ़ें: Banke Bihari: रंगभरनी एकादशी पर उमड़ेंगे लाखाें भक्त, 19 की शाम से वृंदावन में वाहनों का प्रवेश बंद, बरसाना में आज भी रूट डायवर्जन

यह भी पढ़ें: Lathamar Holi In Barsana: बरसाना में हुरियारों पर बरसेंगी प्रेमपगी लाठी, हुरियारिन नंदगांव के ग्वालों से खेलेंगी लठामार होली