विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

होटल में वकील की सगाई समारोह में युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा, पेशे से अधिवक्ता लड़की बोली, इसने मुझसे...किया था वो वादा

Published: Sun, 31 Mar 2024 10:42 PM (IST)Updated: Sun, 31 Mar 2024 10:55 PM (IST)

मथुरा में एक युवक की सगाई समारोह में युवती ने हंगामा खड़ा कर दिया। युवती पेशे से अधिवक्ता है और ...और पढ़ें

Mathura News: सगाई समारोह में युवती का हंगामा, बोली युवक ने किया था शादी का वादा
Mathura News: सगाई समारोह में युवती का हंगामा, बोली युवक ने किया था शादी का वादा

HighLights

  1. युवती की पिटाई के बाद पुलिस तक पहुंचा मामला
  2. पुलिस ने जांच की बात कही

जागरण संवाददाता, मथुरा। कोतवाली थाना क्षेत्र के डैंपियर नगर स्थित होटल में रविवार को आयोजित सगाई समारोह में एक युवती ने अपने परिवारवालों के साथ मिलकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। युवक पर आरोप लगाया कि उसने छह माह पहले उससे शादी की थी।

अब उसे धोखा देकर दूसरी जगह सगाई कर रहा है। इस पर युवक के स्वजन ने युवती व उसके परिवारवालों की जमकर पिटाई की। युवती ने कोतवाली थाने में शिकायती पत्र दिया है।

डैंपियर नगर स्थित एक होटल में एक युवक की सगाई समारोह का आयोजन चल रहा था। युवक पेशे से वकील है। इसी दौरान एक युवती शादी समारोह में छोटी बहन, मां, पिता व परिवार के अन्य लोगों के साथ पहुंच गई। युवती ने खुद को पेशे से अधिवक्ता होना बताया।

ये भी पढ़ेंः UP Politics: सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी राजनीतिक माहौल गरमाएगी, दो अप्रैल को इस जिले में चढ़ेगा सियासी पारा

युवती ने ड्रामा शुरू करते हुए आरोप लगाया कि जो युवक सगाई कर रहा है, उसने छह माह पहले ही उससे शादी की है। अब धोखा देकर किसी दूसरी युवती से सगाई कर रहा है। युवती की बात से नाराज युवक पक्ष की महिलाओं व पुरुषों ने युवती व उसके परिवार वालों से मारपीट कर दी। स्थानीय लोगों ने बीच बचाव किया। कोतवाल रवि त्यागी ने बताया, जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Election: नामांकन से पहले अलीगढ़ में बसपा प्रत्याशी गुफरान की तबीयत बिगड़ी, आईसीयू में भर्ती, अटकलों का दौर शुरू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।