Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Banke Bihari Mandir: ठाकुरजी ने चखे खिचड़ी संग गजक और तिल लड्डू, भक्तों में बंटा आराध्य का अर्पित प्रसाद

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Mon, 16 Jan 2023 08:41 AM (IST)

    Banke Bihari Mandir स्वर्ण आभूषण पहन आराध्य के दिव्य दर्शन को दिनभर भक्तों की भीड़ उमड़ती रही। श्रद्धालुओं ने दर्शन कर यमुना पूजन परिक्रमा और दानपुण्य किया।सर्द ऋतु में पंचमेवा की खिचड़ी शरीर में ऊर्जा प्रदान करती है। सर्द मौसम में भक्त ठाकुरजी खिचड़ी का भोग अर्पित करते हैं।

    Hero Image
    Banke Bihari Mandir: बांके बिहारी ने चखे खिचड़ी संग गजक और तिल लड्डू।

    संवाद सहयोगी, वृंदावन-मथुरा। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में रविवार को मकर संक्रांति उत्सव मनाया गया। मकर संक्रांति पर आराध्य के दिव्य दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। सेवायतों ने आराध्य को राजभोग में पंचमेवा युक्त खिचड़ी, अचार, पापड़, चटनी, गजक, तिल के लड्डू परोसे। भक्तों ने भी आराध्य को तिल के लड्डू का प्रसाद अर्पित किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंचमेवा की खिचड़ी परोसी

    प्राचीन राधाबल्लभ मंदिर में चल रहे खिचड़ी महोत्सव में प्रतिदिन मंगला आरती से पहले ठाकुरजी को पंचमेवा की खिचड़ी अर्पित की जा रही है। मकर संक्रांति पर रविवार को ठा. बांकेबिहारी मंदिर, सप्तदेवालय समेत अनेक मंदिरों में मकर संक्रांति पर ठाकुरजी को भोग में पंचमेवा की खिचड़ी परोसी गई। खिचड़ी के साथ ठाकुरजी को सीजन में पहली बार तिल के लड्डू और गजक परोसी। ठाकुरजी काे प्रसाद अर्पित करने के साथ भक्तों को भी खिचड़ी प्रसाद बांटा गया।

    खिचड़ी में शामिल हुए ये व्यंजन

    मकर संक्रांति पर खिचड़ी के महत्व को ध्यान में रखते हुए बांकेबिहारी समेत अनेक मंदिरों में ठाकुरजी को दोपहर राजभोग में पंचमेवा से युक्त खिचड़ी, गजक, खीर, चटनी, मीठी खिचड़ी आदि का प्रसाद अर्पित किया। इसके बाद भक्तों को भी खिचड़ी प्रसाद बांटा।

    ये भी पढ़ें...

    School Close: ठंड के कारण अलीगढ़ में दो दिन नहीं खुलेंगे स्कूल, डीएम ने 17 जनवरी तक बढ़ाई विद्यालयों की छुट्टी

    ये भी पढ़ें...

    Etah News: गाजीपुर की शबनम का नया नाम अब है नेहा, हिंदू युवक से लव मैरिज के बाद किया धर्म परिवर्तन

    यमुना स्नान कर भक्तों ने किया दानपुण्य

    मकर संक्रांति पर दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है। ऐसे में बांकेबिहारी की नगरी में भोर से ही श्रद्धालुओं का हुजूम यमुना किनारे स्नान के लिए पहुंच गया। श्रद्धालुओं ने यमुना स्नान, पूजन व सूर्य को अर्घ्य देकर दान-पुण्य किया। यमुना स्नान और पूजन के लिए सुबह से लेकर दोपहर तक भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने पंचकोसीय परिक्रमा कर पुण्य अर्जित किया।