यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vegetable Price Reduce In Mainpuri: रसोई को अब राहत, टमाटर सस्ता, भिंडी और आलू के भाव भी हुए कम
मैनपुरी नगर में 30 से 50 रुपये किलो बिक रहा। भिंडी और आलू के गिरे भाव-मूली। अरबी और बैंगन भी ...और पढ़ें

HighLights
- ढाई सौ रुपया किलो तक बिका टमाटर
- टमाटर की कीमतों में और भी गिरावट आएगी
मैनपुरी, जागरण संवाददाता। बीते माह में 250 रुपये किलो बिक चुका टमाटर अब आम आदमी की थाली की पहुंचने लगा है। अब टमाटर की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। अब यह 30 से 40 रुपये किलो तक बिक रहा है। टमाटर की कीमतों में जिस तेजी से उछाल आया था, अब उसी तेजी के साथ गिरावट भी देखने को मिल रही है। इसके चलते आम आदमी भी चटनी, सब्जी, सलाद में टमाटर का प्रयोग करने लगा है। कुछ अन्य सब्जियां भी सस्ती होने से रसोई को राहत है।
रसोई को अब राहत मिलने लगी है
रसोई को अब राहत मिलने लगी है। गैस सिलेंडर के दाम कम होने के साथ अब कुछ सब्जियों और टमाटर ने भी रसोई को राहत देने का काम कर दिया है। ढाई सौ रुपया किलो तक बिका टमाटर अब 30 से 50 रुपये किलो तक बिकने लगा है। यह भाव भी नगर में तीन स्थानों पर संचालित सब्जी दुकान और ठेलों के है।
नासिक की मंडी से आने लगा टमाटर
सब्जी विक्रेता बबलू ने बताया कि नासिक से अधिक मात्रा में टमाटर जिले की मंडी में आने लगा है, इसकी वजह से इसकी कीमत कम हो रही है। आने वाले कुछ दिनों में टमाटर की कीमतों में और भी गिरावट आएगी। इस समय मिर्च, लाैकी और कद्दू भी सस्ता है।
