Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shivpal Singh Yadav मैनपुरी में बोले- भाजपा राज में कानून व्यवस्था समाप्त, संविधान खत्म करना चाहती है बीजेपी

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Tue, 02 May 2023 02:22 PM (IST)

    UP Nikay Chunav अखिलेश यादव की विधानसभा पर पार्टी कार्यकर्ता के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे शिवपाल सिंह यादव। लोगों से कहा स्व. मुलायम सिंह यादव से लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तक करहल से जुड़े। प्रत्याशी जिताकर दें नेताजी को श्रद्धांजलि।

    Hero Image
    UP Nikay Chunav: भाजपा के राज में खत्म हुई कानून-व्यवस्था: शिवपाल

    मैनपुरी, जागरण टीम। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में कानून-व्यवस्था समाप्त हाे चुकी है। मनमानी का दौर चल रहा है। यह लोग बाबा साहेब अांबेडकर द्वारा बनाए गए कानून काे खत्म करने जा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    करहल में सपा प्रत्याशी के प्रचार के लिए पहुंचे शिवपाल

    शिवपाल सिंह यादव करहल में समाजवादी पार्टी सपा के नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी चौधरी अब्दुल नईम के समर्थन में प्रचार के लिए करहल आए थे। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग राष्ट्रवाद और राज धर्म की बात करते हैं, परंतु यह सिर्फ बातें हैं। भाजपा देश के संविधान को खत्म करना चाहती है। उनके लोग मनमानी कर रहे हैं। भाजपा के राज में किसी की कोई सुनने वाला नहीं है।

    ये भी पढ़ें...

    CNG Price Reduce: मेरठ में घटे CNG और औद्योगिक पीएनजी के दाम, आज इस भाव मिल रही गैस, घरेलू PNG की कीमत स्थिर

    निकाय चुनाव में सभी सीटें जीतने का दावा

    शिवपाल यादव ने निकाय चुनाव में सभी सीटों पर जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि करहल के साथ स्व. मुलायम सिंह यादव से लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तक का नाम जुड़ा है। इसलिए निकाय चुनाव में हर एक कार्यकर्ता पूरी ताकत से एकजुट होकर काम करे और पार्टी को जीत दिलाएं। यही नेताजी मुलायम सिंह यादव को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।