Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Akhilesh Yadav का बीजेपी पर बड़ा हमला; कहा-लोकसभा चुनाव में यूपी से होगी भाजपा की विदाई, ओमप्रकाश राजभर पर कही ये बात

    By prateek bhadoriaEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Mon, 11 Dec 2023 09:55 AM (IST)

    UP Political News Akhilesh Yadav Statement निजी कार्यक्रम में मैनपुरी आए अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर कई हमले किए। अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव में सहयोगियों के साथ मिलकर भाजपा से मुकाबला करने का एलान किया। ओमप्रकाश राजभर के हालिया बयानों पर सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा ऐसे लोगों को हमेशा आगे करती है। इस चुनाव में पार्टी का यूपी से सफाया होगा।

    Hero Image
    लोकसभा चुनाव में यूपी से होगी भाजपा की विदाई: अखिलेश यादव

    संसू, औंछा/मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से भाजपा को विदाई का रास्ता दिखाने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को हर घर नल की जगह हर घर रोजगार की दरकार है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा सरकार ने बेरोजगारी और महंगाई की गारंटी देकर जनता के साथ धोखा किया है। लोकसभा चुनाव में सहयोगियों के साथ गठबंधन कर सपा बेहतर प्रदर्शन करेगी।

    भाजपा का 2024 में इसी राज्य से सफाया होगा

    रविवार को क्षेत्र के गांव आठपुरा में बाबूराम इंटर कालेज में चल रही श्रीमद भागवत कथा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव भाग लेने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि 2014 में उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक सीटें जीतने वाली भाजपा का 2024 में इसी राज्य से सफाया होगा। केंद्र की सत्ता में भागीदारी मिलने पर युवाओं को रोजगार देने के साथ ही अग्निवीर योजना को खत्म करने का उन्होंने भरोसा दिया।

    ये भी पढ़ेंः UP Weather News: मौसम दिखाने लगा असर, आने वाले दिनों में धुंध और कोहरे का अलर्ट, मेरठ में चली ठंडी हवा, कानपुर में रात का तापमान गिरा

    सड़कों पर बेसहारा गोवंशी

    अखिलेश ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने सड़कों पर बेसहारा गोवंशी, महंगाई और बेरोजगारी की गारंटी दी है। इस सरकार में प्रशासन की निरंकुशता से आमजन परेशान है। भाजपा सरकार वापस आई तो पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों को उनके अधिकारों से वंचित करने की उन्होंने आशंका जताई।

    ये भी पढ़ेंः President Draupadi Murmu Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का लखनऊ दौरा, आज और कल बदली रहेगी शहर में ट्रैफिक व्यवस्था

    आयोजक पवन यादव और घनश्याम यादव ने सपा प्रमुख को मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, पूर्व विधायक राजकुमार यादव, विधायक बृजेश कठेरिया, प्रो. केसी यादव, प्रो. एके पाल, सुमन वर्मा, अक्षय यादव, ज्योती मैसी, कमल वर्मा आदि मौजूद रहे।

    पूर्व सैनिक की प्रतिमा का किया अनावरण

    आठपुरा में सपा सुप्रीमो ने पूर्व सैनिक स्वर्गीय भूमिराज सिंह यादव की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने स्वजन से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया। प्रतिमा के अनावरण के बाद क्षेत्रीय युवाओं से उन्होंने मुलाकात कर लोकसभा चुनाव में जुट जाने का आवाहन किया। इस दौरान उदयवीर यादव, शेषपाल सिंह, धर्मपाल यादव, ओमवीर सिंह, अश्वनी कुमार, पीके यादव, रंजीत मौजूद रहे।