विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Weather News: मौसम दिखाने लगा असर, आने वाले दिनों में धुंध और कोहरे का अलर्ट, मेरठ में चली ठंडी हवा, कानपुर में रात का तापमान गिरा

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Mon, 11 Dec 2023 09:08 AM (IST)Updated: Mon, 11 Dec 2023 10:31 AM (IST)

बड़ा बदलाव नहीं हुआ तो दिन में गर्मी और रात में बढ़ेगी सर्दी। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दर्ज की ...और पढ़ें

बड़ा बदलाव नहीं हुआ तो दिन में गर्मी और रात में बढ़ेगी सर्दी
बड़ा बदलाव नहीं हुआ तो दिन में गर्मी और रात में बढ़ेगी सर्दी

HighLights

  1. सोमवार को आसमान साफ रहेगा
  2. अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दर्ज की जाएगी गिरावट

जागरण संवाददाता, आगरा। शहरवासी अब ठिठुरन भरी सर्दी के लिए तैयार हो जाएंगे। आगामी दो से तीन दिनों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग का सोमवार को आसमान साफ रहने और बुधवार को आंशिक बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है।

माैसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार से न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। इससे सुबह और रात सर्द होने से ठिठुरन बढ़ेगी, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

मंगलवार सुबह धुंध के साथ कोहरा छा सकता है। बुधवार को दिनभर आंशिक बादल छाए रहेंगे। गुरुवार को आसमान साफ रहेगा। इसके बाद कोहरा पड़ सकता है। मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि दो से तीन दिन में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इसके बाद न्यूनतम व अधिकतम तापमान कुछ दिन स्थिर बना रहेगा। 

ये भी पढ़ेंः President Draupadi Murmu Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का लखनऊ दौरा, आज और कल बदली रहेगी शहर में ट्रैफिक व्यवस्था

मौसम दिखाने लगा असर

कानपुर। दिन में गर्मी और रात में सर्दी का मौसम अब अपना असर दिखाने लगा है। लगातार दो दिन के दौरान रात का तापमान तीन डिग्री नीचे जा चुका है। सोमवार को दिन में तेज हवा चलने की संभावना है। इससे दिन में गर्मी और रात में सर्दी का मौसम मजबूत होगा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अब कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रह सकता है।

तापमान और नीचे जाने की संभावना

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि दो दिन में तीन डिग्री तक रात का तापमान गिरा है। इसके और नीचे जाने की संभावना बनी हुई है। अब रात में सर्दी और दिन में गर्मी का मौसम बना रहेगा। इससे फसलों का तेजी से विकास होगा।

ये भी पढ़ेंः Banke Bihari Mandir: भारी भीड़ के दबाव में फंसे श्रद्धालु, बच्चों की निकली चीख, 300 मीटर की दूरी तय करने में लगा डेढ़ घंटा

गेहूं में पहली सिंचाई 20 से 30 दिन पर और दूसरी सिंचाई 60 से 70 दिन पर करनी चाहिए। जिन किसानों ने फसल की सिंचाई नहीं की है उन्हें इस मौसम में सिंचाई जरूर करनी चाहिए जिससे गेहूं की पैदावार बढ़ेगी।

मेरठ में ठंडी हवाएं

मेरठ। दिन में ठंडी हवाएं चलने से रविवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू कश्मीर सहित उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में ठंड में इजाफा हुआ है। अधिकतम तापमान 10.3 डिग्री दर्ज किया गया। रात के तापमान में अभी अपेक्षिक गिरावट दर्ज नहीं की गई है।

हवा चलने से प्रदूषण के स्तर में सुधार हुआ। रात 11 बजे पल्लवपुरम में एक्यूआइ 272 और गंगानगर में 209 रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में रात के तापमान में गिरावट होगी।

कोहरे की चादर में लिपटी तराई, ठंड बढ़ी

पीलीभीत। तराई के जिला पीलीभीत में 48 घंटे के दौरान चल रही बर्फीली हवाओं के बाद सोमवार तड़के घना कोहरा छा गया। जिससे ठंड और बढ़ गई है। कोहरे के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है। हेडलाइट जलाने के बाद भी वाहनों को रेंगना पड़ रहा है। ठंड की वजह से सड़कों पर चहलकदमी कम दिखाई दे रही है। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा शैलेंद्र सिंह ढाका के अनुसार दोपहर बाद धूप खिलने की संभावना है।