Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झगड़े के बाद सास ने उठाया खौफनाक कदम, जलते बिटोरे में कूदकर की आत्महत्या; होली के त्योहार पर घर आई थी बहू

    Updated: Tue, 04 Mar 2025 12:29 PM (IST)

    बहू से विवाद के बाद एक बुजुर्ग महिला ने आत्महत्या कर ली। घटना मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के लदपुरा गांव की है। 52 वर्षीय राजनश्री का पुत्र नीरज दिल् ...और पढ़ें

    Hero Image
    Mainpuri News: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    जागरण संवाददाता, मैनपुरी। बहू से हुए विवाद के बाद सास नाराज हो गई। स्वजन के सो जाने के बाद रात करीब 11 बजे घर में रखे डीजल को लेकर करीब 50 मीटर दूर पशुओं के बाड़े में पहुंची। जहां उपलों के बिटोरा में डीजल डालकर आग लगा दी और उसी में कूद गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी होते ही स्वजन ग्रामीणों की मदद से तत्काल उन्हें आग से बाहर निकालकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां जांच के बाद डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

    राजनश्री और पुत्रवधू गांव में रहते थे

    करहल थाना क्षेत्र के गांव लदपुरा निवासी 52 वर्षीय राजनश्री का पुत्र नीरज दिल्ली में रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। गांव राजनश्री और उनकी पुत्रवधू रहते थे। जिनमें आए दिन होने वाले विवाद के कारण नीरज कुछ दिन पूर्व अपनी पत्नी को दिल्ली ले गया था। होली के त्योहार को लेकर दो दिन पूर्व नीरज और उसकी पत्नी घर आए थे। जहां सोमवार को सास-बहू में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। स्वजन ने किसी तरह दोनों को शांत कराया।

    रात में निकली राजनश्री

    रात में सभी स्वजन खाना खाने के बाद सोने के लिए चले गए, लेकिन राजनश्री ने खाना नहीं खाया और रात 11 बजे के करीब वह घर में रखी डीजल की केन उठाकर पशुओं के बाड़े में पहुंची। जहां उपलों के बिटोरा में डीजल डालकर आग लगा दी और खूद उसमें कूद गईं। आग की जानकारी होते ही स्वजन भी ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। जहां किसी तरह आग को बुझाकर उन्हें बिटोरा से बाहर निकालकर जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच के बाद डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    बहू से होता रहता था विवाद

    घटना की जानकारी पाकर सीओ करहल अजय सिंह चौहान पुलिसबल के साथ अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर रखवाया। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे स्वजन का कहना था कि मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण उनका आए दिन बहू से विवाद होता रहता था। 

    ये भी पढ़ेंः ये कैसा सिस्टम! 8वीं पास और नौ साल करता रहा सरकारी नौकरी, फर्जी कागजातों से शिक्षक बना युवक अब हुआ गिरफ्तार

    ये भी पढ़ेंः इंसास रायफल से एक साथ चलीं तीन गोलियां, सिपाही के सिर के उड़े चिथड़े; PAC जवान शिवम की मौत से परिवार में कोहराम

    डिस्क्लेमर: इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।