Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mainpuri News: 20 हजार के इनामी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Mon, 13 Mar 2023 12:03 PM (IST)

    Mainpuri News पुलिस वाहन की चेकिंग कर रही थी उसी दौरान एक बाइक सवार को रोकने का इशारा किया। लेकिन उसने गोली चला दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की और बदमाश को गिरफ्तार किया। गोली लगने से बदमाश घायल हुआ है।

    Hero Image
    Mainpuri News: पैर में गोली लगने से घायल हुआ इनामी बदमाश।

    मैनपुरी, जागरण टीम। यूपी के मैनपुरी जिले में पुलिस की इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। कुरावली क्षेत्र में चेकिंग के दौरान बदमाश की मुठभेड़ हुई। इस दौरान पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश शातिर वाहन चोर है। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने बीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वाहन की चेकिंग कर रही थी पुलिस

    सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे कुरावली और बिछवां पुलिस थाना कुरावली क्षेत्र में अलूपुर अंडर बाइपास के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक सवार युवक वहां पहुंचा। पुलिस ने उसे रोकने के लिए इशारा किया तो वह पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। दोनों ओर से हुई गोलीबारी के दौरान बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पकड़े गए बदमाश को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ हुई तो उसने अपना नाम इरफान निवासी मुहल्ला कुंवरपुर कस्बा कुरावली बताया।

    वाहन चोर निकला बदमाश

    सीओ कुरावली संजय कुमार वर्मा के मुताबिक पकड़ा गया बदमाश शातिर वाहन चोर है। उसने घरों में भी चोरी की कई घटनाओं को भी अंजाम दिया है। उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी पर एसपी ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पकड़े गए बदमाश के कब्जे से चोरी की बाइक, तमंचे, कारतूस और चोरी के जेवर बरामद हुए हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।