Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mainpuri News: रात में खाना खाने के बाद कमरे में चली गई मह‍िला, सुबह साड़ी के फंदे से लटका मिला शव

    Updated: Thu, 04 Sep 2025 05:33 PM (IST)

    मैनपुरी के कुर्रा थाना क्षेत्र के नगला तुला में एक महिला का शव उसके कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान सीमा के रूप में हुई है जिसके पति ट्रक ड्राइवर हैं और वह महाराष्ट्र गए हुए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।

    Hero Image
    कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला महिला का शव।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

    जागरण संवाददाता, मैनपुरी। कुर्रा थाना क्षेत्र के नगला तुला में गुरुवार की सुबह महिला का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फंदे से शव उतार पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

    कुर्रा थाना क्षेत्र के नगला तुला निवासी बीटू ट्रक चालक है। उसकी शादी सात साल पहले 27 वर्षीय सीमा के साथ हुई थी। बीटू भाड़ा लादकर महाराष्ट्र गया था। पत्नी सीमा दो वर्षीय पुत्र और अन्य स्वजन के साथ घर में रह रही थीं। बुधवार की रात खाना खाने के बाद सीमा अपने कमरे में सोने के लिए चली गईं। गुरुवार की सुबह जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आईं तो स्वजन ने जंगले से झांककर देखा। जहां सीमा का शव पंखे के कुंडे में साड़ी के फंदे से लटका देख स्वजन में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर कुर्रा पुलिस मौके पर पहुंची और शव फंदे से उतारा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी पर मायके पक्ष के लोग भी आ गए। सीमा ने की आत्महत्या के संबंध में स्वजन द्वारा कोई जानकारी नहीं दी जा सकी। जिस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया। मायके पक्ष की ओर से अभी तक कोई आरोप नहीं लगाया गया है। इस संबंध में कुर्रा प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- मैनपुरी में शादी का दबाव बनाना पड़ा भारी, दोगुनी उम्र की प्रेमिका का घोंटा गला

    comedy show banner
    comedy show banner