Mainpuri News: घर में घुसे बदमाशों ने लूट के बाद पीटकर की वृद्ध महिला हत्या, पुलिस जांच में जुटी
मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र के गांव असफपुर में एक दुस्साहसिक घटना हुई है। बदमाशों ने एक 95 वर्षीय वृद्ध महिला नन्ही देवी की पीट-पीटकर हत्या कर दी और उनके घर से 20 हजार रुपये की नकदी और सोने की दो अंगूठी सहित अन्य आभूषण लूट लिए। घटना की जानकारी शुक्रवार को हुई और एसपी विनोद कुमार ने मामले के राजफाश के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की हैं।

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। भोगांव थाना क्षेत्र के गांव असफपुर में गुरुवार रात बदमाशों ने दुस्साहसिक घटना को अंजाम दिया। घर में घुसे बदमाशों ने आभूषण और नकदी लूटने के बाद वृद्ध महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी। शुक्रवार को घटना की जानकारी हुई। एसपी विनोद कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले के राजफाश के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की हैं।
यह है पूरा मामला
थाना क्षेत्र के गांव असफपुर निवासी मोहित चौहान के मामा की बुधवार सुबह मृत्यु हो गई थी। मोहित माता-पिता व अन्य परिजनों के साथ अपनी ननिहाल एटा के गांव अकबरपुर चले गए। घर पर 95 वर्षीय दादी नन्ही देवी अकेली रह गई थीं।
गुरुवार की रात घर का दरवाजा तोड़कर बदमाश घर में घुस गए। बदमाशों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी 20 हजार की नकदी, सोने की दो अंगूठी सहित अन्य आभूषण लूट लिए।
इसके बाद बदमाशों ने बरामदे में लेटी नन्ही देवी के कानों टॉप्स खींचने का प्रयास किया तो वृद्ध महिला ने शोर मचाने का प्रयास किया। बदमाशों ने पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी और कानों के टॉप्स भी उतार लिए। जब परिजन शुक्रवार दोपहर बाद वापस लौटकर आए तो नन्ही देवी का शव चारपाई पड़ा मिला।
एसपी विनोद कुमार ने सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह, फाेरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। घटना की प्राथमिकी मृतका वृद्ध महिला के पौत्र मोहित चौहान द्वारा अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दर्ज कराई गई है।
वृद्ध महिला के पौत्र की तहरीर पर घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले के राजफाश के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही प्रकरण का राजफाश किया जाएगा।
-विनोद कुमार, एसपी
अज्ञात कारण के चलते महिला ने खाया विषाक्त, मुत्यु
चौकी कुसमरा क्षेत्र के गांव कटरा निवासी 25 वर्षीय रोशनी पत्नी मोहित कुमार सक्सेना ने गुुरुवार सुबह अज्ञात कारण के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। स्वजन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत में सुधार होने पर स्वजन उसे घर ले आए थे। रात में अचानक महिला की हालत फिर बिगड़ गई। स्वजन उसे जब तक अस्पताल ले जाते तब तक उसकी मृत्यु हो गई। महिला ने विषाक्त क्यों खाया इसको लेकर स्वजन कुछ नहीं बता सके। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।