Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mainpuri By Election 2022: मुलायम को याद कर मंच पर रो पड़े धमेंद्र यादव, बोले, नेताजी को श्रद्धांजलि होगी जीत

    By Dileep SharmaEdited By: Tanu Gupta
    Updated: Sat, 19 Nov 2022 09:19 PM (IST)

    Mainpuri By Election 2022 मैनपुरी के आवास विकास में सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव। कार्यकर्ताओं ने लगाए नेताजी अमर रहें के नारे। सपा प्रत्याशी डिंपल यादव और सपा मुखिया अखिलेश यादव भी सम्मेलन में थे मौजूद।

    Hero Image
    मैनपुरी की आवास विकास कॉलोनी में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव।

    मैनपुरी, जागरण टीम। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद रिक्त हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव जीतने के लिए पूरा सैफई परिवार ताकत झोंक रहा है। शनिवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव, प्रत्याशी डिंपल यादव ने किशनी और मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित किया। मैनपुरी के आवास विकास स्थित पार्क में आयोजित सम्मेलन को जब पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव संबोधित कर रहे थे, उसी दौरान नेताजी को याद कर भावुक हो गए। उनकी आंखों से आंसू निकल आए और गला रुंध गया। यह देख कार्यकर्ताओं ने नेताजी अमर रहें के नारे लगाना शुरू कर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सम्मेलन को संबोधित करते सपा मुखिया अखिलेश यादव। मंच पर मौजूद हैं सपा प्रत्याशी डिंपल यादव और पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव।

    यह भी पढ़ेंः Mainpuri By Election 2022: पिछड़ों के सिर सवर्ण सजाएंगे ताज, सपा- भाजपा ने खेला है जातीय समीकण का दांव

    देश देखेगा मैनपुरी को नेताजी से कितना प्यार

    धर्मेंद्र यादव ने कहा कि ये पहला चुनाव है, जो हम नेताजी के बगैर लड़ रहे हैं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि बिना नेताजी के भी कोई चुनाव होगा। इसलिए मैनपुरी के लोग उनको श्रद्धांजलि देकर इतनी बड़ी जीत दिलाना कि पूरा देश देखे कि मैनपुरी के लोगों का नेताजी से कितना प्यार है। इससे पहले सपा प्रत्याशी डिंपल ने कहा कि ये मेरा नहीं, नेताजी का चुनाव है। इस चुनाव में हम इतिहास रचने वाली जीत हासिल करेंगे। नेताजी का मैनपुरी से एक भावात्मक रिश्ता रहा है और मैं भी भरोसा दिलाती हूं कि ये रिश्ता आगे बढ़ाने का काम मैं करूंगी। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि कोई भी चुनाव रहा हो, लेकिन नेताजी वोट मांगने नहीं आए। पहला ऐसा चुनाव है कि नेताजी नहीं है। इसलिए इस बार वोट डालें तो एक-एक वोट सपा को मिले।

    यह भी पढ़ेंः Mainpuri By Election 2022: बूथों तक सोशल इंजीनियरिंग करेगी BJP, इस फार्मूले के आधार पर जनाधार जुटाने का प्रयास