Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    UP Politics: मैनपुरी में सपा को बड़ा झटका, मुलायम सिंह यादव के गुरु नत्थू सिंह के पौत्र ने थामा भाजपा का दामन

    Updated: Sun, 14 Apr 2024 04:32 PM (IST)

    नत्थू सिंह डिग्री कॉलेज परिसर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में मैनपुरी संसदीय क्षेत्र से भारतीय ज ...और पढ़ें

    मुलायम सिंह यादव के गुरु नत्थू सिंह के पौत्र ने थामा भाजपा का दामन

    संवाद सूत्र, करहल। कस्बा के इटावा-मैनपुरी बायपास मार्ग पर संचालित नत्थू सिंह डिग्री कॉलेज परिसर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में मैनपुरी संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा प्रत्याशी जयवीर सिंह भी सम्मिलित हुए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा इस बार यहां कमल खिलने जा रहा है। आप लोग मतदाताओं से घर-घर जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियां बताएं और जो पार्टी का संकल्प पत्र जारी हुआ है उसकी भी जानकारी दें। कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाएगी। समाजवादी पार्टी (सपा) की प्रत्याशी की हार निश्चित है।

    इस कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक गुरु चौधरी नत्थू सिंह यादव के नाती डॉक्टर धीरज यादव ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। सम्मेलन में मुख्य रूप से भाजपा के जिला अध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी, करहल नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष संजीव यादव भी मौजूद रहे।

    अपनी विचारधारा के सभी मालिक

    इस बारे में डॉक्टर धीरज यादव के पिता सपा नेता पूर्व राज्य मंत्री सुभाष चंद्र यादव का कहना है, अपनी-अपनी विचारधारा है। हम तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता है और समाजवादी ही रहेंगे।

    यह तो संयोग था

    रविवार को जिस समय चौधरी नत्थू सिंह डिग्री कॉलेज परिसर में भारतीय जनता पार्टी का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हो रहा था और उस सम्मेलन में डॉक्टर धीरज यादव भाजपा में शामिल हो रहे थे।

    ठीक एक घंटा पहले भाजपा में शामिल हुए डॉक्टर धीरज यादव के पिता पूर्व राज्य मंत्री सुभाष चंद्र यादव और उनके बड़े भाई ब्लॉक प्रमुख बरनाहल नीरज यादव करहल के समीपी गांव मक्खनपुर में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने करने आईं मैनपुरी संसदीय क्षेत्र की सपा की लोकसभा प्रत्याशी डिंपल यादव की मीटिंग में सम्मिलित थे।

    यह भी पढ़ें- सपा ने फूलपुर लोकसभा सीट से घोषित किया प्रत्याशी, अखिलेश यादव ने सभी अटकलों पर लगाया विराम