विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घर से दावत खाने निकली युवती की लाश खंडहर में मिली, शरीर पर चोटों के निशान; नामजदों पर हत्या का आरोप

Published: Sun, 17 Nov 2024 12:08 PM (IST)

युवती के शरीर पर चोटों के निशान थे और उसकी हालत गंभीर थी। अस्पताल में जब स्वजन युवती को लेकर ...और पढ़ें

खबर में प्रतीकात्मक तस्वीर का उपयोग किया गया है।
खबर में प्रतीकात्मक तस्वीर का उपयोग किया गया है।

HighLights

  1. नामजदों पर हत्या कर शव फेंकने का लगाया आरोप
  2. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस करेगी कार्रवाई

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। एलाऊ क्षेत्र के गांव गोपालपुर में बीती शाम घर से दावत खाने की बात कहकर निकली युवती का शव रात को गांव के बाहर खंडहर में पड़ा मिला। स्वजन ने पड़ोसी गांव के नामजदों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है।

गांव गोपालपुर निवासी नीरज कुमार की 24 वर्षीय पुत्री शोभा कुमारी को पड़ोसी गांव पुडरी की रहने वाली सहेली ने अपने घर दावत पर बुलाया था। शोभा शनिवार की शाम घर से दावत खाने जाने की बात कह कर निकली थी।

रात 10 बजे तक जब वह घर नहीं लौटी तो स्वजन ने तलाश शुरू की। इस दौरान गांव के ही धर्मेंद्र ने स्वजन को सूचना दी कि शोभा घायल अवस्था में हुसैनपुर गोपालपुर मार्ग पर स्थित एक खंडहर में पड़ी हुई है।

खंडहर में लाश होने की दी सूचना

स्वजन ने शोभा को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। मृतका के शरीर पर चोटों के निशान थे। मृतका की मां कल्पना देवी ने पड़ोसी गांव हुसैनपुर के रहने वाले गोविंद, अंकी, शिवमंगल, शनि उर्फ गोलू, चंदन पर पुराने विवाद के चलते मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इस संबंध में सीओ सिटी अजय सिंह चौहान ने बताया कि स्वजन द्वारा नामजदों के खिलाफ हत्या करने की तहरीर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

बच्चे को माता-पिता के सुपुर्द करते वरिष्ठ उप निरीक्षक दिनेश कुमार और उप निरीक्षक कशिश धामा। साभार पुलिस

बाजार में रोता मिला बालक, पुलिस ने स्वजन के किया सुपुर्द

शनिवार की शाम नगर के बाजार में पुलिस को एक तीन वर्षीय बालक रोता हुआ मिला। पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत तत्काल बालक के स्वजन के बारे में जानकारी जुटाई और थाने बुलाकर बच्चा उन्हें सुपुर्द कर दिया। बालक को सकुशल पाकर स्वजन ने पुलिस का आभार प्रकट किया है। शनिवार दोपहर को इंस्पेक्टर कोतवाली फतेह बहादुर सिंह भदौरिया को सूचना मिली कि बाजार में एक तीन वर्षीय बालक रोता हुआ इधर-उधर घूम रहा है।

पुलिस ने बालक के संबंध में ली जानकारी

सूचना पर उन्होंने तत्काल वरिष्ठ उप निरीक्षक दिनेश कुमार और महिला उप निरीक्षक कशिश धामा को मौके पर भेजकर बालक के स्वजन के संबंध जानकारी करने के निर्देश दिए। जिसपर पुलिस ने बाजार पहुंचकर बच्चे से स्वजन के बारे में जानकारी की लेकिन वह कुछ बता नहीं सका। पुलिस ने थाने लाकर बच्चे को बिस्किट, टाफी खिलाकर चुप कराया और उसके स्वजन के बारे में जानकारी करना शुरू कर दी। शाम को पुलिस ने बच्चे के स्वजन को ढूंढ निकाला और उन्हें थाने पर बुलाया।

ये भी पढ़ेंः प्रेमी युगल ने ट्रेन के AC कोच में छिपने के लिए टीटीई को दिए रुपए, जीआरपी को थी उनके कारनामे की भनक; किया गिरफ्तार

ये भी पढ़ेंः Kasganj News: पीसीएस अधिकारी की भतीजी से दुष्कर्म का प्रयास, पीड़िता बोली- 'आरोपितों को मिले मृत्युदंड'

खेलते हुए निकल गया था घर से बाहर

थाने पहुंचे नगर के मुहल्ला गुलाब बाग निवासी शैलेश और उनकी पत्नी रीना देवी ने बताया कि उनके पुत्र का नाम आयुष है और वह खेलते हुए किसी तरह घर से निकल गया था। इसके बाद पुलिस बालक को उनके स्वजन के सुपुर्द कर दिया। बालक को सकुशल पाकर माता-पिता ने हर्ष व्यक्त किया और बच्चे को लेकर घर चले गए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।