Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahoba News: पत्नी से विवाद के बाद पति ने लगाया फंदा, हालत गंभीर

    Updated: Sun, 03 Aug 2025 04:14 PM (IST)

    Mahoba News | महोबा के महोबकंठ थाना क्षेत्र के दुलारा गांव में एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया जिससे उसकी जान बच गई। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। विवाद का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

    Hero Image
    पत्नी से हुए विवाद के चलते पति ने लगाया फंदा, गंभीर।

    जागरण संवाददाता, महोबा। थाना महोबकंठ क्षेत्र के ग्राम दुलारा निवासी युवक ने पत्नी से हुए विवाद के चलते फंदा लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया। आनन-फानन स्वजन उसे जिला अस्पताल लाए। जिससे उसकी जान बच सकी। घटना को लेकर स्वजन में अफरा-तफरी मची रही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ग्राम दुलारा निवासी 23 वर्षीय रोहित ने रविवार दोपहर घर पर रस्सी से फंदा लगा लिया। स्वजन अपने काम पर व्यस्त थे। तभी उनकी नजर उस पर पड़ी तो अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से उसे सीएचसी पनवाड़ी लाया गया। यहां हालत में सुधार न होने पर स्वजन उसे जिला अस्पताल लाए।

    बताया जाता है कि युवक का पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था और इसी के चलते उसने फंदा लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. पंकज राजपूत ने बताया कि युवक का उपचार किया जा रहा है और यदि हालत में सुधार नहीं होता तो उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया जाएगा। फिलहाल एक बड़ी घटना होने से टल गई।

    विवाद किस बात को लेकर हुआ यह स्पष्ट नहीं हो सका है। थानाध्यक्ष महोबकंठ विनाेद कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है।