योग से मन को शांति और शरीर को मिलती है ऊर्जा
महराजगंज योग की सभी विधायें मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं। योग करने से जहां तनाव दू

महराजगंज: योग की सभी विधायें मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं। योग करने से जहां तनाव दूर होता है, वहीं मन को शांति और शरीर को ऊर्जा मिलती है। प्रत्येक मनुष्य को समय निकालकर योग अवश्य करना चाहिए।
यह कहना है विस्मिल नगर के रहने वाले योग साधक कृष्ण कुमार का। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में लोगों को योग की महत्ता समझ में आई है। योग करने से सांस की प्रणाली नियंत्रित रहती है। योग की शशांकासन क्रिया के बारे में उन्होंने बताया कि नियमित अभ्यास से तनाव खत्म होता है व चिता दूर होती है, साथ ही यह मुद्रा क्रोध, भय आदि को कम करने में अहम भूमिका निभाता है।
इस आसन को करने के लिए वज्राशन या पद्मासन में बैठ जाएं और रीढ़ की हड्डी को सीधी रखें। दोनों घुटनों को फैलाएं और दोनों बाहों को सिर के ऊपर उठाएं। बांहों को कंधे की चौड़ाई जितनी दूरी पर रखें। सांस छोड़ते हुए और बांह सीधी रखते हुए कमर से आगे की ओर झुकें। ठोड़ी और बांह फर्श पर टिकी होनी चाहिए और सामने देखने की कोशिश करें। सांस लेते हुए धीरे-धीरे आरंभिक अवस्था में आ जाएं। यह एक चक्र हुआ। इस तरह से आप तीन से पांच चक्र कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि शशांकासन पीठ दर्द से पीड़ित व्यक्तियों को नहीं करना चाहिए। हाई ब्लड प्रेशर संबंधी समस्या होने पर भी इस योगाभ्यास को न करें।
-
बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर बरतें सावधानी
महराजगंज: मौसम परिवर्तन के कारण तरह-तरह की बीमारियां उत्पन्न होती हैं। इस समय बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। वर्तमान में सर्दी, जुकाम व बुखार की दिक्कत देखी जा रही है। इस तरह की परेशानी हो तो घबराएं नहीं, तुरंत इलाज कराएं। समय से इलाज मिलने पर बीमारी जल्द दूर हो जाएगी।
यह कहना है जिला अस्पताल के डा. आरपी राय का। उन्होंने कहा कि प्राय: देखा जाता है कि बुखार होने पर लोग तीन चार दिन तक अपने मन से दवा खाते हैं। सुधार नहीं होता है तब चिकित्सक के पास जाते हैं। उस समय तक स्थिति काफी बिगड़ चुकी होती है। इस तरह की लापरवाही से लोगों को बचना चाहिए। मास्क जरूर लगाएं एवं सर्दी, जुकाम व बुखार यदि होता है, उसमें लापरवाही न बरतें। डायबिटीज, किडनी व हृदय से संबंधित मरीज भी विशेष सावधानी बरतें। नियमित दवाओं को लेते रहें, साथ ही हर्बल चीजों का भी प्रयोग करें। रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहेगी तो बीमारी निकट नहीं आएगी। संक्रमण से बचाव के लिए गाइड लाइन का पालन करें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।