Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Weather Update: महराजगंज में तापमान पहुंचा 35 डिग्री, गर्मी से बेचैन हुए लोग

    Updated: Wed, 03 Sep 2025 03:09 PM (IST)

    महराजगंज में मौसम ने करवट ली है। तापमान में अचानक उछाल आया अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जिससे उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। दिन भर तेज धूप के कारण जनजीवन प्रभावित रहा लोग छाता और गमछा का सहारा लेते दिखे। शाम को मौसम में नरमी आने से कुछ राहत मिली।

    Hero Image
    महराजगंज-फरेंदा मार्ग पर कड़ी धूप में जाते राहगीर। जागरण

    जागरण संवाददाता, महराजगंज। मौसम के तापमान में मंगलवार को उछाल आ गया है। इस दिन अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो गई है। ऐसे में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तापमान में बढ़ोत्तरी से तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी से लोग बेचैन हो गए है। जिले के मौसम का मिजाज रोज बदल रहा है। बीते कुछ दिनों पहले रुक-रुककर वर्षा हो रही थी, लेकिन पिछले दो दिनों से मौसम के तेवर तेज हो गए। सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन मंगलवार को अचानक मौसम के तेवर बदल गए।

    अधिकतम तापमान में तीन और न्यूनतम में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो गई। ऐसे में सुबह से ही तेज धूप के चलते गर्मी का अहसास हुआ। दोपहर तक लोगों का हाल-बेहाल हो रहे। उमस और गर्मी का असर तेज होने लगा। इसके चलते जनजीवन प्रभावित रहा।

    राहगीरों को दोपहर के समय तेज धूप का सामना करना पड़ा। सूर्यदेव के तीखे तेवर के कारण लोग पसीनों से भीग गए। धूप के कारण रोज की अपेक्षा सड़कों पर दोपहर में चहल-पहल कम दिखी। कालेज रोड, महराजगंज-फरेंदा मार्ग, महराजगंज-गोरखपुर मार्ग पर धूप के कारण लोग छाता और गमछा का सहारा लेते नजर आए।

    यह भी पढ़ें- UP MGNREGA: महराजगंज में मनरेगा भुगतान को मिली 50 करोड़ की धनराशि, ऊंट के मुंह में जीरा समान

    गर्मी के कारण राहगीरों को प्यास भी खूब लग रहा है। गला तर करने के लिए राहगीर देसी पेय व कोल्ड्रिंग भी पीते नजर आ रहे हैं। उधर कलेक्ट्रेट, सक्सेना चौक, उद्योग चौराहों पर खीरा और गन्ने के जूस की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ लग रही है। हालांकि सायं चार बजे के बाद मौसम में नर्मी आई और ठंडी हवाओं के चलते कुछ देर के लिए सुकून महसूस हुआ।

    comedy show banner
    comedy show banner