Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maharajganj Accident: महराजगंज में छात्राओं से भरी मदरसा की बस पलटी, मची चीख-पुकार; पांच घायल

    Updated: Thu, 14 Nov 2024 11:59 AM (IST)

    उत्‍तर प्रदेश में एक बड़ी दुर्घटना टल गई है। यहां महराजगंज जिले में एक मदरसा की बस पलटने से पांच छात्राएं घायल हो गईं। हादसा श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बैरिया के रानीपुर रजवाहा नहर पुल के पास हुआ। बस में करीब 24 छात्राएं सवार थीं। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। घायल छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    Hero Image
    बैरिया नहर पुल के पास पलटी स्कूल बस। जागरण

     जागरण संवाददाता, (हरपुर तिवारी) महराजगंज। उत्‍तर प्रदेश में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां महराजगंज जिले में एक स्‍कूल बस पलट गई। गनीमत रहा कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। 

    श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बैरिया के रानीपुर रजवाहा नहर पुल के पास मदरसा की छात्राओं से भरी बस सुबह सात बजे अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट खेत में पलट गई। घटना में पांच छात्राएं घायल हो गई, जिसमें एक को अधिक चोट लगने के कारण प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया है। जबकि शेष चार को मामूली चोटें आईं है। बता दें क‍ि गोरखपुर मंडल (गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया और कुशीनगर) में गुरुवार सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बस फिटनेस समाप्त और रजिस्ट्रेशन निरस्त होने के बाद भी अवैध रूप से संचालित हो रही थी।

    ग्राम सभा बैजौली टोरा धनहां में कुल्लिया आयशा निशवा मदरसा संचालित है। बस चालक छोटू ग्राम सभा बड़हरा से लगभग 24 छात्राओं को बैठाकर चला, रास्ते में रानीपुर रजवाहा नहर पुल के पास अनियंत्रित होकर बस सड़क के बगल खेत में पलट गई। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई।

    हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। जागरण


    इसे भी पढ़ें-बिना वीजा के भारत से नेपाल जाने के प्रयास में ईरानी नागरिक गिरफ्तार, पूछताछ में बताई ऐसी बात, सुनकर अध‍िकार‍ियों के उड़े होश

    आनन-फानन स्थानीय लोगों की मदद को पहुंचे और बस का शीशा तोड़कर छात्राओं को बाहर निकाला गया। इसी बीच मौका देखकर चालक फरार हो गया। घायल छात्रा गुलअफ्शा का श्यामदेउरवा के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा।

    घटना की सूचना मिलते ही कई छात्राओं के अभिभावक भी मौके पर पहुंच गए और छात्राओं को अपने घर लेकर चले गए। जबकि अन्य छात्राओं को सुरक्षित घर भेजवाया गया। उधर घटना के बाद मदरसा में छुट्टी कर दी गई है।

    इसे भी पढ़ें-लोकसेवा आयोग के पास प्रदर्शन कर रहे छात्रों को जबरन हटाने की कोशिश, पूर्व CM अखिलेश यादव के आने की संभावना

    श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। चार-पांच छात्राओं को मामूली खरोंच आईं है। बस को थाने लगाया गया है।

    एआरटीओ विनय कुमार ने बताया कि बस का रजिस्ट्रेशन गोरखपुर आरटीओ कार्यालय में हुआ था, जिसका रजिस्ट्रेशन काफी पहले ही निरस्त किया जा चुका है। फिटनेस भी समाप्त हो चुका है। मामले में जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।