Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    IAS Transfer: योगी सरकार ने 13 IAS अफसरों के क‍िए ट्रांसफर, रजनीश दुबे बने राजस्व परिषद अध्यक्ष

    Updated: Wed, 28 Feb 2024 07:48 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश शासन ने 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। अपर मुख्य सचिव पशुधन दुग्ध विकास व मत्स्य डा.रजनीश दुबे राजस्व परिषद के नए अध्यक्ष होंगे। वह गुरुवार को इस पद से सेवानिवृत्त होने वाले हेमन्त राव का स्थान लेंगे। अलीगढ़ और झांसी मंडलों में नए आयुक्त भी तैनात किए गए हैं। चैत्रा वी. अलीगढ़ और विमल कुमार दुबे झांसी मंडल के आयुक्त बनाए गए हैं।

    Hero Image
    बलकार सिंह को आवास आयुक्त और आदर्श सिंह को आबकारी आयुक्त के पद पर तैनाती दी गई है।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। शासन ने 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। अपर मुख्य सचिव पशुधन, दुग्ध विकास व मत्स्य डा.रजनीश दुबे राजस्व परिषद के नए अध्यक्ष होंगे। वह गुरुवार को इस पद से सेवानिवृत्त होने वाले हेमन्त राव का स्थान लेंगे। अलीगढ़ और झांसी मंडलों में नए आयुक्त भी तैनात किये गए हैं। चैत्रा वी. अलीगढ़ और विमल कुमार दुबे झांसी मंडल के आयुक्त बनाए गए हैं। बलकार सिंह को आवास आयुक्त और आदर्श सिंह को आबकारी आयुक्त के पद पर तैनाती दी गई है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     नाम - वर्तमान तैनाती - नवीन तैनाती

    डा.रजनीश दुबे - अपर मुख्य सचिव पशुधन, दुग्ध विकास व मत्स्य - अध्यक्ष राजस्व परिषद

    पी.गुरु प्रसाद - एमडी उप्र राज्य विद्युत उत्पादन, पारेषण व जल विद्युत निगम - प्रमिख सचिव राजस्व

    रविन्द्र - मंडलायुक्त अलीगढ़ - प्रमुख सचिव पशुधन, दुग्ध विकास व मत्स्य

    चैत्रा वी. - एमडी पश्चिमांचल वितरण विद्युत निगम - मंडलायुक्त अलीगढ़

    विमल कुमार दुबे - एमडी उप्र राज्य चीनी निगम लिमिटेड - मंडलायुक्त झांसी

    बलकार सिंह - सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति, एमडी जल निगम (ग्रामीण) - आवास आयुक्त, निदेशक नगर भूमि सीमारोपण

    आदर्श सिंह - मंडलायुक्त झांसी - आबकारी आयुक्त, प्रयागराज

    बाबूलाल मीणा - प्रमुख सचिव सहकारिता - प्रमुख सचिव उद्यान एवं रेशम

    राजेश कुमार सिंह - प्रमुख सचिव व महानिदेशक कारागार - प्रमुख सचिव व महानिदेशक कारागार के साथ प्रमुख सचिव सहकारिता का अतिरिक्त प्रभार

    रणवीर प्रसाद - आवास आयुक्त, निदेशक नगर भूमि सीमारोपण - एमडी उप्र राज्य विद्युत उत्पादन, पारेषण व जल विद्युत निगम

    राजशेखर - सचिव कृषि - सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति, एमडी जल निगम (ग्रामीण)

    ईशा दुहान - अपर आयुक्त वाणिज्य कर गौतमबुद्धनगर - एमडी पश्चिमांचल वितरण विद्युत निगम

    चांदनी सिंह - प्रतीक्षारत - अपर आयुक्त वाणिज्य कर गौतमबुद्धनगर

    यह भी पढ़ें: UP IAS Transfer: यूपी में सात आईएएस अधिकारियों के तबादलें, पढ़ें किसे कहां मिली नई तैनाती

    यह भी पढ़ें: यूपी के दो करोड़ किसानों के खाते में पहुंची पीएम किसान सम्मान निधि की राशि, खाते में भेजे गए इतने Cr. रुपए