विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IAS Promotion In UP: योगी सरकार का आईएएस अधि‍कार‍ियों को बड़ा तोहफा, नए साल में 115 अफसरों को मिलेगा प्रमोशन

Published: Mon, 09 Dec 2024 03:36 PM (IST)

योगी सरकार नए साल पर 115 आईएएस अफसरों को पदोन्नति देने जा रही है। वर्ष 2000 बैच के सात अफसर ...और पढ़ें

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ।- फाइल फोटो
उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ।- फाइल फोटो

HighLights

  1. वर्ष 2000 बैच के सात अफसर बन जाएंगे प्रमुख सचिव
  2. पांच डीएम सहित 2009 बैच के अफसर बन जाएंगे सचिव

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश सरकार नए वर्ष एक जनवरी को 115 आईएएस अफसरों को पदोन्नति देने जा रही है। वर्ष 2000 बैच के सात अफसर सचिव से प्रमुख सचिव बन जाएंगे। लखनऊ सहित पांच जिलों के डीएम सचिव पद पर प्रमोशन पा जाएंगे। 2009 बैच के ही 35 अन्य अफसर भी विशेष सचिव से सचिव बन जाएंगे। इसके अलावा 2012 बैच के 51 अफसरों को 13 वर्ष की सेवा पूरी करने पर सेलेक्शन ग्रेड दिया जाएगा। 2021 बैच के 17 अफसरों को भी चार साल की सेवा पूरी होने पर सीनियर टाइम स्केल मिलेगा।

वर्ष 2000 बैच के जिन सात अफसरों को प्रमुख सचिव का पद मिलेगा उनमें कमिश्नर खाद्य एवं नागिरक आपूर्ति सौरभ बाबू, कानपुर के मंडलायुक्त अमित गुप्ता, आजमगढ़ के मंडलायुक्त मनीष चौहान, सचिव मानवाधिकार आयोग धनलक्ष्मी के, सचिव स्वास्थ्य रंजन कुमार, कृषि विभाग के सचिव अनुराग यादव और उत्पादन निगम के एमडी रणवीर प्रसाद का नाम शामिल है। 2000 बैच के अफसर दीपक अग्रवाल इस समय केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।

लखनऊ, वाराणसी के डीएम बनेंगे सच‍िव

वर्ष 2009 बैच के आईएएस अफसर जिन्हें विशेष सचिव और डीएम पद से सचिव और कमिश्नर के पद पर पदोन्नति मिलनी है, उनमें लखनऊ के डीएम सूर्यपाल गंगवार, वाराणसी के डीएम एस राजालिंगम, गाजियाबाद के डीएम इंद्र विक्रम सिंह, मथुरा के डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और कानपुर के डीएम राकेश कुमार सिंह-द्वितीय का नाम शामिल है। इनके साथ ही बैच के 35 अन्य अफसरों की भी पदोन्नति होगी।

51 अफसरों को 13 वर्ष की सेवा पूरी करने पर सेलेक्शन ग्रेड

वर्ष 2012 बैच के 51 अफसरों को 13 वर्ष की सेवा पूरी करने पर सेलेक्शन ग्रेड दिया जाएगा। वहीं, 2021 बैच के 17 अफसरों को चार साल की सेवा पूरी होने पर सीनियर टाइम स्केल मिलेगा। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में इनमें से कई बैच की डीपीसी हो चुकी है अब इनकी पदोन्नति के आदेश जारी होने बाकी हैं। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग इन अफसरों के पदोन्नति आदेश दिसंबर अंत तक जारी करेगा। यह एक जनवरी, 2025 से प्रभावी होगा।

सिपाही की तर्ज पर होगी अब होमगार्ड जवानों की भर्ती

सिपाही भर्ती की तर्ज पर अब लगभग 44 हजार होमगार्ड जवानों की भर्ती कराए जाने की तैयारी है। निष्पक्ष व पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया अपनाने के लिए होमगार्ड विभाग उप्र पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड के नियमों का अध्ययन कर रहा है।

यह भी पढ़ें: UP PCS Transfer List: योगी सरकार ने किया आठ पीसीएस अधिकारियों का तबादला, इन्द्रकान्त द्विवेदी बने अयोध्या में ADM

यह भी पढ़ें: योगी सरकार का बड़ा फैसला, प्रदेश के सभी विभागों-निगमों में हड़ताल पर लगाई रोक; आखिर क्या है कारण?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।