विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP PCS Transfer List: योगी सरकार ने किया आठ पीसीएस अधिकारियों का तबादला, इन्द्रकान्त द्विवेदी बने अयोध्या में ADM

Published: Sun, 08 Dec 2024 09:23 PM (IST)

यूपी सरकार ने आठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। अजय नारायण सिंह को आगरा में अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति) ...और पढ़ें

यूपी में आठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले - प्रतीकात्मक तस्वीर।
यूपी में आठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले - प्रतीकात्मक तस्वीर।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश सरकार ने रविवार को आठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। आवास विकास परिषद में उप आवास आयुक्त अजय नारायण सिंह को आगरा में अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति) बनाया गया है।

बलिया के नगर मजिस्ट्रेट इन्द्रकान्त द्विवेदी अब अयोध्या के अपर जिलाधिकारी (कानून व्यवस्था) होंगे। नगर निगम कानपुर में अपर नगर आयुक्त अमित कुमार भारतीय को वाराणसी में अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति) बनाया गया है। अजय कुमार अम्बष्ट उप आवास आयुक्त मेरठ को जौनपुर का मुख्य राजस्व अधिकारी बनाया गया है।

इसी प्रकार पीलीभीत में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अजीत परेश को वाराणसी में मुख्य राजस्व अधिकारी बनाया गया है। चित्रकूट में उपजिलाधिकारी पंकज वर्मा गोंडा के नगर मजिस्ट्रेट बने हैं। आगरा में उपजिलाधिकारी सतीश कुमार कुशवाहा अब संभल में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) का पद संभालेंगे। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार निदेशालय में उप निदेशक शिवानी सिंह को राजस्व परिषद से संबद्ध कर दिया गया है।

तबादलों की सूची

नए पदों पर नियुक्त अधिकारी

  • अजय नारायण सिंह – आगरा में अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति)।
  • इन्द्रकान्त द्विवेदी – अयोध्या में अपर जिलाधिकारी (कानून व्यवस्था)।
  • अमित कुमार भारतीय – वाराणसी में अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति)।
  • अजय कुमार अम्बष्ट – जौनपुर में मुख्य राजस्व अधिकारी।
  • अजीत परेश – वाराणसी में मुख्य राजस्व अधिकारी।
  • पंकज वर्मा – गोंडा में नगर मजिस्ट्रेट।
  • सतीश कुमार कुशवाहा – संभल में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक)।
  • शिवानी सिंह – राजस्व परिषद से संबद्ध।

स्थानांतरित अधिकारी और उनके पूर्व पद

  • अजय नारायण सिंह – उप आवास आयुक्त, आवास विकास परिषद।
  • इन्द्रकान्त द्विवेदी – नगर मजिस्ट्रेट, बलिया।
  • अमित कुमार भारतीय – अपर नगर आयुक्त, नगर निगम कानपुर।
  • अजय कुमार अम्बष्ट – उप आवास आयुक्त, मेरठ।
  • अजीत परेश – अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), पीलीभीत।
  • पंकज वर्मा – उपजिलाधिकारी, चित्रकूट।
  • सतीश कुमार कुशवाहा – उपजिलाधिकारी, आगरा।
  • शिवानी सिंह – उप निदेशक, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार निदेशालय।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।