विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Govt 2022: मंत्रिमंडल में बरकरार रहा हरदोई के अग्रवाल परिवार का दबदबा, मंत्री बने नितिन

By Vikas MishraEdited By:
Published: Fri, 25 Mar 2022 05:13 PM (IST)Updated: Sat, 26 Mar 2022 07:10 AM (IST)

UP Yogi Adityanath Cabinet 2.0 / Yogi Adityanath Shapath Grahan Latest News हरदोई की सदर विधानसभा सीट से विधायक नितिन ...और पढ़ें

नितिन अग्रवाल सपा सरकार में स्वास्थ्य राज्यमंत्री व लघु उद्योग विकास स्वतंत्र प्रभार रहे हैं।
नितिन अग्रवाल सपा सरकार में स्वास्थ्य राज्यमंत्री व लघु उद्योग विकास स्वतंत्र प्रभार रहे हैं।

हरदोई, [पंकज मिश्र]। योगी सरकार के मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण कार्यक्रम की खुशियां शुक्रवार को जिले में उस समय दूनी हो गईं जब सदर सीट से जीते नितिन अग्रवाल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)बनाए गए हैं। उनके मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद एक बार फिर से अग्रवाल परिवार के राजनीति में दखल की चर्चाएं जोर मारने लगीं।

हरदोई सदर से विधायक नितिन अग्रवाल का जन्म 9 अगस्त 1981 को हुआ। उनकी प्रारंभिक शिक्षा इसी जिले से हुई। उसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्नातक के बाद पुणे के सिंबोसिस कालेज से एमबीए की डिग्री हासिल की। 2007 में पिता नरेश अग्रवाल के सपा से इस्तीफ़ा देने के बाद 2008 उपचुनाव में उन्होंने बसपा से उनकी सीट पर ही चुनाव लड़े और पहली बार विधानसभा पहुंचे। उसके बाद उनका बसपा से मोह भंग हुआ और अपने पिता के साथ सपा में शामिल हो गए।

2012 में चुनाव में सपा के टिकट पर दोबारा विधायक बन। सपा सरकार में उन्हें स्वास्थ्य राज्यमंत्री और बाद में लघु उद्योग विकास में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री बनाया गया। 2017 का चुनाव भी वह सपा के टिकट से लड़े और करीबी मुकाबले में जीत हासिल की। इसके बाद सपा छोड़ भाजपा में आए नितिन को विधानासभा उपाध्यक्ष बनाया गया। इस विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने सदर सीट से सपा प्रत्याशी अनिल वर्मा को 42 हजार से अधिक वोटों से हराया। योगी सरकार में उन्हें फिर से मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

एमबीए डिग्री होल्डर हैं नितिन: एमबीए करके गुरुग्राम में नौकरी करने वाले नितिन अग्रवाल को उनके पिता नरेश अग्रवाल सक्रिय राजनीति में लाये। राजनीति से दूर रखे गए नितिन को पहला उपचुनाव उनके पिता नरेश अग्रवाल ने बसपा के टिकट से लड़वाया। अपने पिता की राजनीतिक छांव में नितिन अग्रवाल का राजनीतिक कारवां निरंतर प्रगति पर है और आगे बढ़ रहा है।