Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दो महीने बाद ही छोड़कर आ गई थी पत्नी, अरशद की पूर्व सास का Video भी आया सामने; कहा- ससुर गंदी नजरों से देखता था...

    Updated: Wed, 01 Jan 2025 02:48 PM (IST)

    लखनऊ के नाका क्षेत्र में हुए दिल दहला देने वाले हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। आरोपी अरशद की पूर्व पत्नी चांदनी की मां ने बताया कि ससुराल में उसकी बेटी को परेशान किया जाता था। उन्होंने आरोप लगाया कि अरशद के पिता की बेटी पर गलत नजर थी। वहीं चांदनी की सास जो इस घटना में मारी गईं ने चांदनी को घर छोड़ने की सलाह दी थी।

    Hero Image
    अरशद की पूर्व सास का Video भी आया सामने

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Lucknow Murder Case:  साल के पहले दिन ही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। शहर के होटल शरणजीत में 24 वर्षीय अरशद ने अपनी मां और चार बहनों की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके बाद अरशद का एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में अरशद ने मां और चार बहनों की हत्या की बात कबूल की है। अब अरशद की पूर्व पत्नी की मां का वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने अरशद के पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

    क्या बोली अरशद की पूर्व पत्नी की मां?

    अरशद की पूर्व पत्नी चांदनी की मां ने कहा कि हमने शादी लॉकडाउन से पहले की थी। लगभग चार साल हो गए। वहां बिटिया सिर्फ दो महीना भर ही रही। तलक दे दिया था। सवाल पूछा गया कि क्यों छोड़ दिया तो मां ने आरोप लगाया कि ससुर गंदी नजरों से देखता था। लड़का-लड़की सो रहे होते थे तो भी देखता था। लड़की से कहता था कि तू मेरे पास आकर बैठ जा।

    चांदनी की मां ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि चांदनी की सास यानी अरशद की मां ने कहा था कि बहू तुम चली जाओ वरना ये तुम्हें मार देंगे। कहा कि चांदनी की सास अच्छी इंसान थी। चांदनी की मां ने अरशद की मां की तारीफ की।

    अरशद की पूर्व पत्नी चांदनी की मां 

    कैसे किया कत्ल?

    थाना नाका क्षेत्र के होटल शरणजीत सभी लोग 30 दिंसबर को रुकने के लिए आए थे। वह सभी होटल के रूम नंबर 109 में रुके थे। 31 दिंसबर 2024 की रात में अरशद (उम्र 24 वर्ष) ने अपनी मां और चार बहनों रहमीन, अल्शिया, अक्शा और आलिया की हत्या कर दी।

    सभी के हाथ की नस कटी हुई है। माना जा रहा है कि सभी की मौत खून बहने की वजह से हुई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी द्वारा हत्या करने का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है।

    डीसीपी लखनऊ रवीना त्यागी ने बताया- आगरा के रहने वाले 24 वर्षीय अरशद को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि पारिवारिक कलह के कारण उसने हत्याकांड को अंजाम दिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। सभी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

    ये भी पढे़ं - 

    नए साल के पहले दिन हत्याकांड से दहला लखनऊ, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; बेटे ने क्यों की मां-बहन की हत्या?