Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    President in India: किस राज्य ने देश को अब तक कितने राष्ट्रपति दिये, यहां देखें पूरी लिस्ट

    By Vikas MishraEdited By:
    Updated: Sat, 18 Jun 2022 07:09 AM (IST)

    President Election 2022 देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश से अब तक सिर्फ दो राष्ट्रपति मिले हैं। इनमें वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द और डा. जाकिर हुसैन का नाम शामिल हैं। डा. जाकिर हुसैन फर्रुखाबाद के रहने वाले थे। राम नाथ कोविन्द कानपुर देहात के मूल निवासी हैं।

    Hero Image
    देश के राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविन्द का कार्यकाल आगामी 24 जुलाई, 2022 को पूरा हो रहा है।

    लखनऊ, जेएनएन। देश के राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविन्द का कार्यकाल आगामी 24 जुलाई, 2022 को पूरा हो रहा है। अगले राष्‍ट्रपति की चुनाव प्रक्रिया शुरू हो रही है। राष्ट्रपति चुनाव में हर बार उत्तर प्रदेश महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लेकिन, इतने बड़े राज्य से अभी तक सिर्फ दो ही राष्ट्रपति मिले हैं। इनमें नाम डा. जाकिर हुसैन खां और राम नाथ कोविन्द का नाम शामिल है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डा. जाकिर हुसैन यूपी के फर्रुखाबाद के रहने वाले थे। जबकि राम नाथ कोविन्द कानपुर देहात के मूल निवासी हैं। हालांकि, सबसे ज्यादा राष्ट्रपति देने के मामले में तमिलनाडु सबसे ऊपर है। यहां से सर्वपल्ली राधा कृष्णन, डा. एपीजे अब्दुल कलाम व रामास्वामी वेंकटरमण देश के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए। 

    वहीं, अन्य राज्यों की बात करें तो बिहार से डा. राजेंद्र प्रसाद, ओड़िशा से वीवी गिरी, दिल्ली से फखरुद्दीन अली अहमद, आंध्र प्रदेश से नीलम संजीवा रेड्डी, पंजाब से ज्ञानी जैल सिंह, मध्यप्रदेश से शंकर दयाल शर्मा, केरल से केआर नारायण, महाराष्ट्र से प्रतिभा पाटिल और पश्चिम बंगाल से प्रणब मुखर्जी का नाम शामिल है। 

    यूपी ने दिया देश को तीसरा राष्ट्रपतिः देश के तीसरे राष्ट्रपति व भारत रत्न डा. जाकिर हुसैन खां का जन्म भले ही हैदराबाद में हुआ हो, लेकिन बचपन में ही उनका परिवार फर्रुखाबाद की कायमगंज तहसील के गांव पितौरा में आकर बस गया था। उनके पिता फिदा हुसैन खां का पुराना घर अभी भी गांव पितौरा में है। इसलिए उनका मूल निवास यूपी माना जाता है। डा. जाकिर हुसैन खां के पिता फिदा हुसैन खां हैदराबाद में वकालत करते थे। जहां आठ फरवरी 1897 को जाकिर हुसैन का जन्म हुआ था। उन्होंने इंटर, स्नातक, परास्नातक व एलएलबी करने के बाद जर्मनी की बर्लिन यूनीवर्सिटी से अर्थशास्त्र में डाक्टरेक्ट की उपाधि हासिल की।

    कानपुर देहात ने दिया देश को 14वां राष्ट्रपतिः राम नाथ कोविन्द देश के 14वें और वर्तमान राष्ट्रपति हैं। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के परौंख डेरापुर में हुआ। 1 अक्टूबर 1945 को जन्में राम नाथ कोविन्द के पिता का नाम स्वर्गीय मैकू बाबा तथा माता का नाम स्वर्गीय कलावती है। इनकी पत्नी का नाम सविता कोविन्द और बेटा प्रशांत, बेटी स्वाती हैं। गांव के प्राथमिक विद्यालय में ही कक्षा पांच तक की शिक्षा ग्रहण की इसके बाद अपनी बुआ के यहां कानपुर पढ़ने के लिए चले गए। वर्ष 1991 में भाजपा से जुड़े, 1994 में राज्यसभा सदस्य चुने गए, 2000 में भी चुने गए।

    यहां पढ़ें देश के राष्ट्रपति के नाम

    रामनाथ कोविंद - उत्तर प्रदेश - वर्तमान

    डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद - बिहार - 1950-62

    सर्वपल्ली राधाकृष्णन - तमिलनाडु - 1962-67

    जाकिर हुसैन - उत्तर प्रदेश - 1967-69*

    वीवी गिरी - ओड़िशा - 1969-74

    फखरुद्दीन अली अहमद - दिल्ली - 1974-77*

    नीलम संजीवा रेड्डी - आंध्र प्रदेश - 1977-82

    ज्ञानी जैल सिंह - पंजाब - 1982-87

    रामास्वामी वेंकटरमण - तमिलनाडु - 1987-92

    शंकर दयाल शर्मा - मध्यप्रदेश - 1992-97

    केआर नारायण - केरल - 1997-2002

    एपीजे अब्दुल कलाम - तमिलनाडु - 2002-07

    प्रतिभा पाटील - महाराष्ट्र - 2007-12

    प्रणब मुखर्जी - पश्चिम बंगाल - 2012-17