विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हम वंदेमातरम का सम्मान करते हैं: मायावती

By Amal ChowdhuryEdited By:
Published: Thu, 14 Dec 2017 10:23 AM (IST)

उन्होंने कहा कि वंदेमातरम गान के समय मेरठ की मेयर सुनीता वर्मा स्वयं खड़ी नहीं हो पायीं तो अधिकारियों को उन्हें बताना चाहिए था।

हम वंदेमातरम का सम्मान करते हैं: मायावती
हम वंदेमातरम का सम्मान करते हैं: मायावती

लखनऊ (राज्य ब्यूरो)। मेरठ और अलीगढ़ नगर निगमों में नवनिर्वाचित मेयर व पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में वंदेमातरम गान को लेकर हुए बवाल पर काफी किरकिरी होने के बाद बसपा अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को अचानक सफाई दी। जन गण मन और वंदे मातरम सहित मातृभूमि का पूरा आदर सम्मान करने और देशहित को प्राथमिकता देने की बात मायावती ने कही।

उन्होंने कहा कि वंदेमातरम गान के समय मेरठ की मेयर सुनीता वर्मा स्वयं खड़ी नहीं हो पायीं तो अधिकारियों को उन्हें बताना चाहिए था। वंदेमातरम पर बसपा का यह नया रुख है। बुधवार को जारी बयान में मायावती ने कहा कि बसपा लोकतांत्रिक परंपराओं के निर्वहन में कभी पीछे नहीं रही। लोकसभा और विधानसभा में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत की परंपरा का कभी विरोध नहीं किया वरन पूरी तरह से उनका पालन सुनिश्चित किया है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ में रेल की पटरियों के किनारे से आरपीएफ ने उठाए 61 संदिग्ध

मेयर व पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में वंदेमातरम गान की परंपरा का भी बसपा पालन करती है परंतु समारोह संचालन कानूनी तौर से अधिकारियों द्वारा शांतिपूर्वक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरठ और अन्य स्थानों में शपथ ग्रहण समारोहों में भाजपा ने माहौल बिगाड़ा। अधिकारियों को कानून के हिसाब से समारोह संचालित नहीं करने दिया गया और बसपा विरोधी नारे भी लगाए गए।

यह भी पढ़ें: न्यूज बुलेटिन: सुबह 9 बजे तक उत्तर प्रदेश की पांच बड़ी खबरें