Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कलेक्ट्रेट में भिड़े वकील और कर्मचारी, करेंगे कार्य बहिष्कार lucknow news

    By Anurag GuptaEdited By:
    Updated: Wed, 31 Jul 2019 07:49 AM (IST)

    रिकार्ड रूम में नकल को लेकर हुआ विवाद कलेक्ट्रेट में स्ट्राइक। डीएम से वार्ता के बाद ही कर्मचारी काम करेंगे।

    कलेक्ट्रेट में भिड़े वकील और कर्मचारी, करेंगे कार्य बहिष्कार lucknow news

    लखनऊ, जेएनएन। कलेक्ट्रेट के रिकार्ड रूम में अभिलेखों की नकल निकालने को लेकर वकील और कर्मचारियों के बीच तकरार हो गयी। वकील के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कर्मचारियों ने बुधवार को कार्य बहिष्कार का एलान किया है। वहीं वकील भी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कलेक्ट्रेट स्थित रिकार्ड रूम में बुधवार को शाम चार बजे के करीब अधिवक्ता केके यादव और कर्मचारी शहाबुद्दीन के बीच अभिलेख की नकल निकालने को लेकर बहस हुई जो मारपीट में बदल गयी। इसके बाद कलेक्ट्रेट में हंगामा मच गया। दोनो पक्ष एक दूसरे पर पर अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाकर नारेबाजी करने लगे। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।

    वहीं कलेक्ट्रेट मिनिस्टिरियल एसोसिएशन ने बुधवार को स्ट्राइक की घोषणा कर दी है। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि जब तक दोषी अधिवक्ता के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी कर्मचारी काम पर नहीं लौटेंगे। कर्मचारियों का कहना है कि कलेक्ट्रेट में सुरक्षा का माहौल नहीं है। आए दिन इसी तरह वकील कर्मचारियों के साथ मारपीट करते हैं। प्रशासन जब तक कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं करेगा कर्मचारी काम पर नहीं लौटेंगे। 

    अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप