Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UPSSSC PET: इतिहास से लेकर सामान्य ज्ञान तक के होंगे प्रश्न, जान‍िए क्‍या होगा परीक्षा का प्रारूप

    By Anurag GuptaEdited By:
    Updated: Sun, 21 Feb 2021 01:56 AM (IST)

    प्रत्येक शैक्षिक विषय से पांच-पांच अंकों के पांच यानी कुल 45 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। इन शैक्षणिक विषयों से संबंधित प्रश्नों की कठिनाई का स्तर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) द्वारा निर्धारित सेकेंड्री व सीनियर सेकेंड्री स्तर का होगा।

    Hero Image
    प्रत्येक शैक्षिक विषय से पूछे जाएंगे पांच-पांच अंकों के पांच सवाल। परीक्षा में कुल 100 अंकों के होंगे 100 प्रश्न।

    लखनऊ, [राज्य ब्यूरो]। सरकारी नौकरियों में भर्ती परीक्षा देने से पहले प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (प्रिलिमिनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट- पीईटी) के नौ शैक्षणिक विषयों में भारतीय इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था, भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन, सामान्य विज्ञान, प्रारंभिक अंक गणित, सामान्य हि‍ंंदी व सामान्य अंग्रेजी शामिल हैं। प्रत्येक शैक्षिक विषय से पांच-पांच अंकों के पांच यानी कुल 45 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। इन शैक्षणिक विषयों से संबंधित प्रश्नों की कठिनाई का स्तर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) द्वारा निर्धारित सेकेंड्री व सीनियर सेकेंड्री स्तर का होगा। वहीं पांच अंक के पांच सवाल तर्क एवं तर्क शक्ति के होंगे। परीक्षा में करेंट अफेयर्स व सामान्य जागरूकता के 10-10 प्रश्न होंगे। दोनों 10-10 अंक के होंगे। वहीं दो अपठित हि‍ंंदी गद्यांश में 10 प्रश्न पूछे जाएंगे और यह 10 अंक के होगे। इसी तरह दो ग्राफ की व्याख्या एवं विश्लेषण पर आधारित 10 प्रश्न होंगे। यह भी 10 अंक के होंगे। परीक्षा में दो तालिकों की व्याख्या एवं विश्लेषण पर आधारित 10 प्रश्न होंगे और यह भी 10 अंक के होंगे। इस तरह परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और यह 100 अंक की होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    परीक्षा का प्रारूप

    1. भारतीय इतिहास : सिंधु घाटी की सभ्यता, वैदिक संस्कृति, बौद्ध व जैन धर्म, मौर्य व गुप्त वंश, राजपूत काल से ब्रिटिश राज तक
    2. भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन : स्वाधीनता आंदोलन के प्रारंभिक वर्ष, विभिन्न आंदोलन व नायक
    3. भूगोल : भारत एवं विश्व का भौतिक भूगोल, भूजल, वन व खानिज संसाधन (केवल भारत में)
    4. भारतीय अर्थव्यवस्था : भारतीय अर्थव्यवस्था के विभिन्न चरण, सुधार तथा जीएसटी
    5. भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन : भारतीय संविधान के अंतर्गत भारतीय संविधान की मुख्य विशेषताएं, सर्वोच्च व उच्च न्यायालय, जिला प्रशासन और स्थानीय निकाय तथा पंचायती राज संस्थाएं
    6. सामान्य विज्ञान : प्रारंभिक भौतिक विज्ञान, प्रारंभिक रसायन विज्ञान व प्रारंभिक जीव विज्ञान
    7. प्रारंभिक अंक गणित : पूर्ण संख्या, भिन्न तथा दशमलव, प्रतिशतता, साधारण अंकगणितीय समीकरण, वर्ग एवं वर्गमूल, घतांक एवं घात, औसत
    8. सामान्य हि‍ंंदी : संधि, विलोम शब्द, पर्यायवाची शब्द, वाक्यांशो के लिए एक शब्द, लि‍ंंग, समश्रुत भिन्नार्थ शब्द, मुहावरे-लोकोत्तियां, सामान्य अशुद्धियां, लेखक और रचनाएं
    9. सामान्य अंग्रेजी : अंग्रेजी व्याकरण, अपठित गद्यांश पर आधारित प्रश्न
    10. तर्क एवं तर्कशक्ति : वृहत एवं लघु, क्रम एवं रैकि‍ंंग, संबंध, समूह से भिन्न को अलग करना, कैलेंडर एवं घड़ी, कारण और प्रभाव, कोडि‍ंंग-डिकोडि‍ंंग
    11. करेंट अफेयर्स : भातीय एवं वैश्विक
    12. सामान्य जागरूकता : भारत के पड़ोसी देश, राजधानी एवं मुद्रा, राज्य, संसद, भारतीय पर्यटन स्थल, कला संस्कृति, खेल, भारतीय अनुसंधान संगठन, प्रसिद्ध पुस्तकें एवं लेखक, पुरस्कार एवं विजेता, जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण।
    13. अपठित हि‍ंंदी गद्यांश का विवेचन एवं विश्लेषण : दो गद्यांश पूछे जाएंगे। प्रत्येक पांच-पांच नंबर के होंगे।
    14. ग्राफ की व्याख्या एवं विश्लेषण - दो ग्राफ पूछे जाएंगे। प्रत्येक पांच-पांच अंक के होंगे।
    15. तालिका की व्याख्या एवं विश्लेषण - दो तालिकाएं पूछी जाएंगी। प्रत्येक पांच-पांच नंबर की होंगी।

    परीक्षा के लिए नहीं किसी आयु-वर्ग की बाध्यता

    यह परीक्षा किसी भी आयु-वर्ग का व्यक्ति दे सकता है। आयोग के मुताबिक, इसमें सफल होने के बाद किसी भी भर्ती की मुख्य परीक्षा में आवेदन करने पर सेवा से संबंधित शर्तें लागू होंगी। पीईटी के लिए किसी तरह की कोई बाध्यता नहीं रखी गई है।

    यह भी पढ़ें: UPSSSC की परीक्षा के ल‍िए पहले पास करना होगा PET, महत्‍वपूर्ण बदलाव को योगी सरकार की मंजूरी

    परीक्षा के मुख्य बि‍ंंदु

    • प्रारंभिक अर्हता परीक्षा वार्षिक होगी।
    • परीक्षा की अवधि दो घंटे यानी 120 मिनट होगी
    • परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकृति (ऑब्जेक्टिव टाइप) की बहुविकल्पीय प्रश्नों (मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन्स) पर आधारित होगी
    • कुल 100 प्रश्न एक-एक अंक के होंगे। अधिकतम प्राप्तांक भी सौ होंगे।
    • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक की कटौती की जाएगी।