Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Weather: 31 जनवरी से बदलेगा मौसम, कई ज‍िलों में बरसेंगे मेघ, यहां जानें आज गणतंत्र द‍िवस का वेदर अपडेट

    Updated: Sun, 26 Jan 2025 07:35 AM (IST)

    ठंडी हवाओं का असर बना रहेगा जिससे ठंड का एहसास होगा। मौसम व‍िभाग ने 31 जनवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। शनिवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को भी तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है। दिनभर मौसम साफ रहेगा। 31 जनवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम सामान्य रहेगा।

    Hero Image
    यूपी में 31 के बाद बदलेगा मौसम।

     जागरण संवाददाता, लखनऊ। यूपी में कई द‍िनों से मौसम में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। कहीं धूप तो कहीं कोहरा छाया है। कहीं-कहीं तो बार‍िश भी देखने को म‍िल रही है। गणतंत्र दिवस की बात करें तो आज पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। सुबह से नीला आसमान और खिली हुई धूप देखने को मिलेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि, ठंडी हवाओं का असर बना रहेगा, जिससे ठंड का एहसास होगा। मौसम व‍िभाग ने 31 जनवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। शनिवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को भी तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है।

    ग्रीन जोन में रहेगा यूपी

    आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश के कुछ जिलों में सुबह और देर रात मध्यम कोहरा छाया रह सकता है, लेकिन दिनभर मौसम साफ रहेगा। 31 जनवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम सामान्य रहेगा और किसी भी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान प्रदेश ग्रीन जोन में रहेगा, यानी मौसम पूरी तरह अनुकूल रहेगा।

    31 जनवरी के बाद बदलेगा मौसम

    मौसम विभाग के र‍िपोर्ट की मानें तो एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्र‍िय हो रहा है जो 29 जनवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित करेगा। उसके बाद 31 जनवरी तक पश्चिमी यूपी के कई जिलों में इसका प्रभाव देखने को मिलेगा, जिससे बारिश होने की संभावना बन रही है।

    दोबारा दस्‍तक देगी ठंड

    बताया जा रहा है क‍ि बारिश से उत्‍तर प्रदेश के तापमान में कमी आएगी और ठंड दोबारा से दस्‍तक देगी। लेकिन इस बीच 5 दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। यूपी का मौसम भी ऐसा ही बना रहेगा। धूप से मौसम सुहाना रहेगा। हालांक‍ि सुबह शाम हल्‍का कोहरा छाया रह सकता है। द‍िनभर सर्द हवाएं भी चल सकती हैं।

    आने वाले द‍िनों में हो सकती है बूंदाबांदी

    मौसम व‍िभाग के मुताब‍िक, आगामी दिनों में बूंदाबांदी हो सकती है। इससे यूपी में मौसम में बदलाव देखने को म‍िलेगा। आज प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में धूप निकलने की संभावना है, जिससे दिन का तापमान बढ़ सकता है। पश्चिमी हिस्से से विक्षोभ के गुजरने के बाद अब प्रदेश में उत्तरी पछुआ हवाएं चलने लगी हैं, ज‍िससे मौसम दोबारा करवट लेने वाला है।

    यह भी पढ़ें: UP Weather: जनवरी में मार्च जैसी गर्मी, यूपी में गणतंत्र द‍िवस पर साफ रहेगा मौसम, यहां जानें अपने शहर का हाल

    सबसे ठंडा रहा अयोध्‍या

    शनिवार को यूपी में सबसे कम तापमान अयोध्या में दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा सबसे ज्‍यादा गर्म कानपुर शहर रहा जहां सबसे ज्यादा तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

    इन ज‍िलों में कोहरे का अलर्ट

    लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, बाराबंकी, अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्‍ती, गाजीपुर, मथुरा, आगरा, मेरठ, प्रयागराज, वाराणसी, फतेहपुर, बांदा, बरेली समेत कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी क‍िया गया है। इसके साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी।

    यह भी पढ़ें: UP Weather: यूपी में 24 तक मौसम में कोई बदलाव नहीं, आज कहीं बार‍िश तो कहीं घने कोहरे का अलर्ट, पढ़ें IMD की ताजा र‍िपोर्ट