Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Weather: यूपी में 24 तक मौसम में कोई बदलाव नहीं, आज कहीं बार‍िश तो कहीं घने कोहरे का अलर्ट, पढ़ें IMD की ताजा र‍िपोर्ट

    मौसम विभाग में मौसम में परिवर्तन को लेकर अलर्ट जारी किया है‌। उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बूंदाबांदी होने के आसार हैं।वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल 24 जनवरी तक मौसम में कोई पर‍िवर्तन देखने को नहीं म‍िलेगा। लोगों को गर्मी का एहसास होगा। गुरुवार सुबह और देर रात मध्यम कोहरा रहने की संभावना है।

    By Vivek Rao Edited By: Vrinda Srivastava Updated: Thu, 23 Jan 2025 07:26 AM (IST)
    Hero Image
    यूपी में आज कहीं बार‍िश तो कहीं घने कोहरे का अलर्ट।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। जनवरी में बढ़ते तापमान ने लोगों को असमंजस में डाल दिया है। बुधवार को लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से सात डिग्री अधिक रहा। जो इस महीने का सबसे अधिक है। इससे पहले वर्ष 2021 जनवरी में इतना तापमान रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बुधवार को लखनऊ और आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह तापमान सामान्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, जिससे लोगों को दिन में गर्मी महसूस हुई। जबकि न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान बढ़ने से दिन के समय बाजारों और सड़कों पर बहुत से लोग गर्म कपड़ों के बिना नजर आए।

    धूप में थी तेज चमक

    धूप में तेज चमक के कारण कुछ लोग छांव तलाशते दिखे। वहीं, रात के समय ठंड और सुबह के समय हल्के कोहरे के आसार हैं। गुरुवार सुबह और देर रात मध्यम कोहरा रहने की संभावना है, लेकिन तापमान में विशेष बदलाव नहीं देखने को म‍िलेगा। उधर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद समेत कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।

    यह भी पढ़ें: UP Weather Update: पूर्वी यूपी में घना कोहरा तो पश्चिम में बूंदाबांदी, 48 घंटे में बदलेगा मौसम; यहां वज्रपात का अलर्ट

    कई ज‍िलों में बार‍िश को लेकर अलर्ट

    मौसम विभाग ने इन जिलों में वज्रपात की भी संभावना जताई है। गुरुवार की सुबह साढ़े आठ बजे तक के लिए मौसम विभाग ने यहां बार‍िश काे लेकर अलर्ट जारी किया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ठंड और घने कोहरे का असर देखने को म‍िलेगा। वहीं देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बहराइच समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अत्यंत घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

    24 जनवरी तक मौसम में कोई बदलाव नहीं

    शुक्रवार को भी इन क्षेत्रों में कोहरा छाए रहने की संभावना है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया क‍ि नेपाल के तराई क्षेत्र को छोड़कर प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 24 जनवरी तक मौसम में अधिक बदलाव नहीं देखने को म‍िल रहा है। 24 जनवरी से 27 जनवरी तक लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट हो सकती है। इसमें कुछ जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा।

    यह भी पढ़ें: UP Weather Update: जनवरी में सबसे गर्म रहा सोमवार का दिन, अब कोहरा बढ़ाएगा परेशानी; पढ़ें लेटेस्ट अपडेट