Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Weather Today: सुबह से चल रही धीमी हवा से राहत, इस जिले में 30 अप्रैल तक रोज कटेगी बिजली; पढ़ें आज कैसा रहेगा यूपी में मौसम

    Updated: Wed, 03 Apr 2024 08:55 AM (IST)

    UP Weather Today उत्‍तर प्रदेश के मेरठ जिले में तापमान में जल्दी-जल्दी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दो दिन से अधिकतम तापमान में खासी कमी दर्ज की जा रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम था। मार्च में औसत अधिकतम तापमान चार साल में सबसे कम रहा है।

    Hero Image
    UP Weather Today मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आसमान साफ रहेगा।

     जागरण डिजिटल डेस्‍क, लखनऊ। UP Weather Update Today यूपी में पछुआ हवा तेजी से बह रही है। इससे लोगों को तेज और हवा दोनों से परेशानी हो रही है। हालांकि आज बुधवार को न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान यथावत रहेगा न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। सुबह व रात में धीमी गति से हवाएं चलने के आसार हैं। मंगलवार को मौसम साफ रहा व दिनभर धूप निकली रही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोंडा मौसम वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. उपेंद्रनाथ सिंह के अनुसार मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। बुधवार को मौसम साफ रहेगा, तेज धूप होने से तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं। दोपहर में गर्मी का असर ज्यादा रहेगा।

    आगरा में मौसम विभाग ने तापमान में वृद्धि का जताया पूर्वानुमान

    आगरा जिले में गुरुवार से एक बार फिर मौसम बदलेगा। दो दिन से तापमान में गिरावट आने से गर्मी से राहत अनुभव करने वाले शहरवासियों को 40 डिग्री तापमान का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने न्यूनतम व अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी।

    गुरुवार व शुक्रवार को आंशिक बादल भी छाए रहेंगे। मंगलवार को सुबह से धूप निकली। तेज हवा चलती रही। दिनभर ऐसा ही चला। बीच-बीच में बादल उमड़ते रहे। सोमवार की अपेक्षा न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान यथावत रहा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी और अधिकतम तापमान यथावत रहेगा।

    इसे भी पढ़ें- कानून के इस झटके से खत्‍म हुआ यह रिश्ता, 'वो' आंखों में आंसू भरे खड़ी रह गई, पत्नी गई अपने पति के साथ

    वहीं गोरखपुर में बुधवार को मौसम साफ रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। देवरिया में छिटपुट बादल छाए रहेंगे। बस्ती में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।

    इसके अलावा कानपुर में हल्के से मध्यम बादल के साथ हवा की गति औसत रहेगी। वहीं मेरठ जिले में तापमान में जल्दी-जल्दी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दो दिन से अधिकतम तापमान में खासी कमी दर्ज की जा रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। मार्च में औसत अधिकतम तापमान चार साल में सबसे कम रहा है।

    मौसम विभाग ने छह अप्रैल तक तापमान नियंत्रित रहने की संभावना जताई है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र प्रभारी डा. यूपी शाही ने बताया कि तीन और पांच अप्रैल को एक बाद एक दो पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। जिसके प्रभाव से दिल्ली समेत एनसीआर में कहीं-कहीं बरसात हो सकती है।

    इसे भी पढ़ें- मतदान समाप्त होने से 72 घंटे पूर्व सील होगी नेपाल सीमा, इस खास वजह से लिया गया फैसला

    छह अप्रैल तक तापमान 30 डिग्री के आसपास बना रहेगा। मेरठ में भी चार और पांच को हल्की बरसात के आसार हैं। चार साल में इस बार सबसे कम गर्म रहा मार्च मार्च 2024 का औसत अधिकतम तापमान 28.9 और औसत न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक से 17 मार्च तक अधिकतम तापमान दो बार ही 30 डिग्री से अधिक आंका गया था। जबकि मार्च का सामान्य तापमान 29 डिग्री सेल्सियस है। मार्च 2023 का औसत अधिकतम तापमान 29.7, 2022 मार्च में 32.2 और 2021 में 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

    लखीमपुर जिले में गर्मी में सबसे जरूरी बिजली की कटौती का ट्रांसमिशन ने नया रोस्टर जारी कर दिया है। इसके मुताबिक, 30 अप्रैल तक प्रतिदिन ढ़ाई घंटे बिजली कटौती होगी। इसमें तहसील मुख्यालय में सुबह छह बजकर दस मिनट से सात बजकर दस मिनट तक तथा शाम को साढ़े चार बजे से शाम छह बजे तक कटौती की जाएगी। नगर पंचायत क्षेत्र में सुबह छह बजे से साढ़े सात बजे तक व शाम चार चार बजकर पंद्रह मिनट से पांच बजकर पंद्रह मिनट तक बिजली कटौती की होगी।

    लखीमपुर डिवीजन के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह ने बताया कि बिजली कटौती का यह निर्देश ट्रांसमिशन का है। इससे वितरण खंड से कोई लेना-देना नहीं है। बता दें कि जो निर्देश जारी किया गया है, उसमें जिला मुख्यालय की बिजली कटौती का कोई निर्देश नहीं है। यह अलग बात है कि स्थानीय स्तर पर तकनीकी दिक्कत की वजह से लोगों को कटौती का सामना करना पड़े।