UP VidhanMandal Monsoon Session 2025 : विजन डाक्यूमेंट पर 24 के स्थान पर लगातार 27.04 घंटे चली विधान सभा में चर्चा
UP VidhanMandal Monsoon Session 2025 UP Vision Document 2027 विधान सभा में सदस्यों की कुल संख्या इस समय 402 है। विजन डाक्यूमेंट पर चर्चा बुधवार को दिन में 11.30 बजे से शुरू हुई थी जो गुरुवार को दोपहर 2.34 बजे तक चली। इसके साथ ही विधान सभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।

राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र 2025 में विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश-2047 विजन डाक्यूमेंट पर विधान सभा में लगातार 27.04 घंटे चर्चा चली। इसमें मुख्यमंत्री, विधान सभा अध्यक्ष सहित सत्ता पक्ष और विपक्ष के कुल 189 सदस्यों ने अपने विचार रखें।
सभी मंत्रियों ने अपने विभाग के विजन को सदन में रखा। विपक्ष की तरफ से भी कई सुझाव दिए गए। इससे पहले भी वर्ष 2019 में विधान सभा में 36.42 घंटे की लगातार चर्चा हो चुकी है। संयुक्त राष्ट्र संघ में लिए संकल्पों पर विशेष सत्र दो अक्टूबर से तीन अक्टूबर तक चला था। इस दौरान सरकार ने कुपोषण, गरीबी, भुखमरी सहित 15 विषयों पर चर्चा की थी।
चर्चा बुधवार को दिन में 11.30 बजे से शुरू हुई
विधान सभा में सदस्यों की कुल संख्या इस समय 402 है। विजन डाक्यूमेंट पर चर्चा बुधवार को दिन में 11.30 बजे से शुरू हुई थी जो गुरुवार को दोपहर 2.34 बजे तक चली। इसके साथ ही विधान सभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। 18वीं विधानसभा का मानसून सत्र 11 अगस्त से 14 अगस्त तक चला। इस दौरान कुल 32.28 घंटे सदन की कार्यवाही चली।
कुल 43 मिनट व्यवधान रहा। स्थगन रहित कुल 31 घंटे 45 मिनट रहा। इस दौरान कुल 10 विधेयक पास किए गए। कुल 2,366 प्रश्न आए, जिसमें तारांकित प्रश्न 543 तथा अतारांकित प्रश्न 1,498 रहें। अल्पसूचित तारांकित प्रश्नों की संख्या एक तारांकित प्रश्न 41 तथा कुल अतारांकित प्रश्नों की संख्या 363 रही। 2164 प्रश्न (91.46 प्रतिशत) आनलाइन प्राप्त हुए। नियम-51 के अंतर्गत कुल 193 सूचनाएं प्राप्त हुईं। जिनमें ध्यानाकर्षण के लिए 158 स्वीकार हुईं, 35 सूचनाएं अस्वीकार हुईं। नियम-300 के तहत कुल प्राप्त सूचनाओं की संख्या नौ रही, सभी अस्वीकृत हो गईं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।