Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP VidhanMandal Monsoon Session 2025 : 'विकसित भारत-विकसित उप्र-2047 विजन डाक्यूमेंट' पर 14 को मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ का संबाेधन

    Updated: Sat, 09 Aug 2025 03:49 PM (IST)

    UP VidhanMandal Monsoon Session 2025 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद नियोजन विभाग इसका विजन डाक्यूमेंट का ड्राफ्ट तैयार करने में जुट गया है। वहीं विभाग भी अपने-अपने मंत्रियों के लिए बुलेट प्वाइंट तैयार कर रहे हैं। यह विजन डाक्यूमेंट प्रदेश के भविष्य की दशा और दिशा तय करेगा।

    Hero Image
    'विकसित भारत-विकसित उप्र-2047 विजन डाक्यूमेंट'' पर 14 को बोलेंगे मुख्यमंत्री

    राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश विधान मंडल के मानसून सत्र 2025 में विधानसभा में 'विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश-2047 विजन डाक्यूमेंट' पर 24 घंटे की विशेष चर्चा में अंतिम दिन 14 अगस्त को सदन काे संबाेधित करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह चर्चा13 अगस्त की सुबह 11 बजे से शुरू होकर  14 अगस्त तक लगातार जारी रहेगी। इसमें सभी मंत्री अपने-अपने विभाग का विजन डाक्यूमेंट पेश करेंगे। प्रत्येक मंत्री करीब 15 मिनट में अपनी बात रखेंगे। विधायकों को पांच-पांच मिनट बोलने का माैका मिलेगा।

    मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद नियोजन विभाग इसका विजन डाक्यूमेंट का ड्राफ्ट तैयार करने में जुट गया है। वहीं विभाग भी अपने-अपने मंत्रियों के लिए बुलेट प्वाइंट तैयार कर रहे हैं। यह विजन डाक्यूमेंट प्रदेश के भविष्य की दशा और दिशा तय करेगा।

    इसके माध्यम से सरकार अपने आगामी विकास लक्ष्यों को निश्चित करने के साथ ही इन्हें लागू करने की रणनीति तय करेगी। उत्तर प्रदेश 2047 तक विकसित राज्य कैसे बन सकता है इस पर नीतिगत चर्चा होगी।

    चर्चा के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, इन्फ्रास्ट्रक्चर, युवाओं के लिए रोजगार, महिला सशक्तीकरण, कृषि व ग्रामीण विकास पर विशेष फोकस रहेगा। प्रदेश सरकार ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश विजन डाक्यूमेंट-2047’ में जनता-जनार्दन की अपेक्षाएं भी शामिल की जाएंगी।

    विधानमंडल सत्र के बाद आम जनता से सुझाव लेने के लिए क्यूआर कोड जारी किए जाएंगे। यह क्यूआर कोड सरकारी कार्यालयों, पंचायत भवनों, अस्पतालों, बस अड्डों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जाएंगे। नियोजन विभाग इसकी भी तैयारी कर रहा है।