UP VidhanMandal Monsoon Session 2025 : यूपी मानूसन सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, मुख्यमंत्री के साथ शामिल हुए एनडीए और विपक्षी दलों के नेता
UP VidhanMandal Monsoon Session 2025 विधानसभा अध्यक्ष ने सतीश महाना ने रविवार को मानूसन सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई जिसमें मुख्यमंत्री के साथ पक्ष और विपक्ष के तमाम नेता उपस्थित थे। इस दौरान कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। इस बैठक को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने आयोजित किया था।

राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानमंडल का चार दिवसीय मानसून सत्र सोमवार से होना है। माना जा रहा है कि इस बार सत्र काफी हंगामेदार होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानमंडल के मानसून सत्र से पहले रविवार को विधान भवन में सम्पन्न सर्वदलीय बैठक में हिस्सा लिया। इसको विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने आयोजित किया था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इससे पहले विधान भवन के प्रवेश द्वार पर नए गुंबद और विधान सभा मंडप का लोकार्पण किया। उन्होंने इसके साथ ही विधान भवन के नवीनीकृत सभा कक्ष संख्या-15 और अतिविशिष्ट जलपान गृह भी का उद्धाटन किया।
सर्वदलीय बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
विधानसभा अध्यक्ष ने सतीश महाना ने रविवार को मानूसन सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई, जिसमें मुख्यमंत्री के साथ पक्ष और विपक्ष के तमाम नेता उपस्थित थे। इस दौरान कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, कैबिनेट मंत्री संजय निषाद व ओम प्रकाश राजभर, कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा, बसपा विधायक उमाशंकर सिंह और जनसत्ता दल विधायक दल के नेता कुंवर रघुराज प्रताप सिंह "राजा भइया" आदि मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।