Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Vidhan Mandal Session 2025 : मानसून सत्र में विकसित भारत-विकसित UP पर 24 घंटे लगातार चर्चा, मंत्रियों को समय आवंटित; देखें LIVE

    Updated: Wed, 13 Aug 2025 02:38 PM (IST)

    UP VidhanMandal Monsoon Session 2025 यूपी विधानमंडल की बुधवार शाम से गुरुवार सुबह 24 घंटे कार्यवाही चलेगी। इस दौरान 13 से 14 घंटे सदन नॉनस्टॉप संचालित किया जा रहा है। सदन के सदस्यों को विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर भारत-आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश संबोधन के टाइम एलॉट किया गया है। इसमें मंत्री करीब 15 मिनट व विधायक पांच मिनट बोलेंगे।

    Hero Image
    विकसित भारत-विकसित उप्र पर आज से 24 घंटे लगातार चर्चा

    राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार से विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश, आत्मनिर्भर भारत-आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश को लेकर 24 घंटे की चर्चा शुरू हो गई। इसमें मंत्री करीब 15 मिनट व विधायक पांच मिनट बोलेंगे। मानसून सत्र में सरकार के विजन डॉक्यूमेंट पर चर्चा के दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सभी सदस्यों से शामिल होने की अपील की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी विधानमंडल की बुधवार शाम से गुरुवार सुबह 24 घंटे कार्यवाही चलेगी। इस दौरान 13 से 14 घंटे सदन नॉनस्टॉप संचालित किया जाएगा। सदन के सदस्यों को विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश, आत्मनिर्भर भारत-आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश संबोधन के टाइम एलॉट किया गया है।

    मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, राकेश सचान व नितिन अग्रवाल को सायं 6 से 9 बजे तक का समय मिला है। मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, कपिल अग्रवाल व सतीश चन्द्र को रात्रि 9 बजे से 12 बजे तक का, अनिल कुमार, दयाशंकर सिंह व दयाशंकर मिश्र दयालु को रात्रि 12 बजे से 3 बजे तक, अनिल राजभर, गिरीश चन्द्र यादव व बलदेव सिंह औलख को रात्रि 3 बजे से 6 बजे तक और जयवीर सिंह, नंद गोपाल नंदी, संदीप सिंह को गुरुवार सुबह 6 बजे से 9 बजे तक का समय मिला है।

    मानसून सत्र के दौरान वर्ष 2047 में विकसित उत्तर प्रदेश बनाने के लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी। इसमें आमजन की सहभागिता के लिए सरकार क्यूआर कोड जारी कर सुझाव लेगी। इस चर्चा के लिए बुधवार शाम छह बजे से गुरुवार सुबह 11 बजे तक मंत्रियों की अलग-अलग समय में बोलने के लिए ड्यूटी भी लगाई गई है।

    सरकार के विजन डॉक्यूमेंट पर विधान सभा व विधान परिषद में अनवरत चर्चा में समाजवादी पार्टी के सदस्य भी ले रहे हैं। पहले इनके सदस्यों ने शामिल न होने का मन बनाया था। सपा ने पहले दो दिन कार्य स्थगन के जरिये अहम मुद्दों को उठाने की तैयारी की थी, जबकि बाढ़, बिजली के निजीकरण, मजदूर व किसानों की समस्याओं को उठाया और हंगामा किया।

    विधानसभा की कार्यवाही कल दिन में दो बजे तक लगातार चलनी है, यहां देखें LIVE

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को रखेंगे अपने विचार

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को चर्चा के अंतिम दिन इस विषय पर अपने विचार रखेंगे। इससे पहले बुधवार को ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण में भूमि अर्जन एवं परिसंपत्तियों के आवंटन को लेकर बहुप्रतीक्षित सीएजी रिपोर्ट भी रखी जाएगी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश श्री बांके बिहारी जी मंदिर न्यास विधेयक, उत्तर प्रदेश राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंध (संशोधन) विधेयक व राज्य लोक सेवा आयोग (प्रक्रिया का विनियमन) (संशोधन) विधेयक सदन में रखे जाएंगे। 

    विधान परिषद की कार्यवाही भी कल तक लगातार चलनी है। यहां देखें LIVE