Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    UP Holiday List: यूपी में दशहरा पर तीन दिन की छुट्टी, दिवाली समेत साल में इतनी छुट्टियां बाकी, देखें लिस्ट

    By Jagran NewsEdited By: Shivam Yadav
    Updated: Sat, 14 Oct 2023 05:00 AM (IST)

    UP Holiday Latest Update - उत्तर प्रदेश में काम करने वाले सरकारी व गैर सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। साल 2023 खत्म होने में अभी ढाई महीने बाकी हैं जिनमें उनको सात छुट्टियां मिल सकती हैं। इसके साथ ही इस बार दशहरा पर्व पर तीन दिन छुट्टी भी मिलेगी। दरअसल उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी सार्वजनिक अवकाश सूची के अनुसार दशहरा 24 अक्टूबर को पड़ रहा है...

    Hero Image
    UP Vacation Update: यूपी में इस बार दशहरा पर तीन दिन की छुट्टी, दिवाली समेत साल में 7 छुट्टियां बाकी।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। UP Vacation Latest Update - उत्तर प्रदेश में काम करने वाले सरकारी व गैर सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। साल 2023 खत्म होने में अभी ढाई महीने बाकी हैं, जिनमें उनको सात छुट्टियां मिल सकती हैं। इसके साथ ही इस बार दशहरा पर्व पर तीन दिन छुट्टी भी मिलेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी सार्वजनिक अवकाश सूची (UP Public Holiday List) के अनुसार दशहरा 24 अक्टूबर को पड़ रहा है। इस दिन मंगलवार है, वहीं 23 अक्टूबर को महानवमी का अवकाश है, ऐसे में रविवार का साप्ताहिक अवकाश मिलाकर दशहरा पर्व (Vijayadashami) पर तीन दिन की छुट्टी कर्मचारियों को मिलेगी। इन तीन दिनों में बढ़िया तरीके त्योहारों का आनंद लिया जा सकता है। वहीं, सप्ताह में पांच कार्य दिवस वाले कार्यालयों के कार्मिकों को चार दिन छुट्टी मिलेगी।

    यह भी पढ़ें: यूपी में फिर से चलेगा स्पीकर हटाओ अभियान, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश- पुलिस कप्तान की जवाबदेही तय

    दिवाली पर 4 दिन की छुट्‌टी संभव 

    इसके अलावा, दिवाली (Diwali 2023) की छुट्‌टी इस बार 12 नवंबर दिन रविवार को पड़ रही है, इसके अगले दिन गोवर्धन पूजा के पर्व पर 13 नवंबर दिन सोमवार को अवकाश रहेगा। 15 नवंबर, बुधवार को भैया दूज (Bhaiya Dooj) के पर्व का अवकाश है। अगर मंगलवार 14 नवंबर का अवकाश लेते हैं तो दिवाली के त्योहार पर भी चार दिन की लंबी छुट्टी बिताई जा सकती है।

     

    दिसंबर में केवल एक अवकाश

    इस तरह पांच कार्य दिवस वाले कार्यालयों के कर्मचारियों के लिए यह सप्ताह भी काफी अच्छा रहेगा। इन अवकाशों के बाद गुरु नानक जयंती पर 27 नवंबर का अवकाश रहेगा। इसके अगले महीने में 25 दिसंबर को क्रिसमस डे की भी छुट्टी रहेगी।

    यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh News : यूपी के इन अधिकारियों से नाराज हुए सीएम योगी, सख्त लहजे में दिए तैनाती छोड़ने के निर्देश