यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rojgar MahaKumbh 2025: लखनऊ में रोजगार महाकुंभ आज से, सीएम योगी करेंगे उद्घाटन; 10 हजार युवाओं को मिलेगा अवसर
लखनऊ में 26 से 28 अगस्त तक रोजगार महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 26 से 28 अगस्त तक ‘रोजगार महाकुंभ’ है। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। श्रम व सेवायोजन विभाग की ओर से आयोजित इस महाकुंभ में युवाओं के लिए 50 हजार से अधिक नौकरियां और 15 हजार अंतरराष्ट्रीय अवसर एक ही मंच पर उपलब्ध होंगे।
विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. एमकेएस सुन्दरम ने बताया कि रोजगार महाकुंभ में संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, जापान और जर्मनी जैसे देशों में युवाओं को नौकरी के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं, 35,000 घरेलू अवसर देश की अग्रणी कंपनियों के जरिये दिए जाएंगे। इसमें 100 से अधिक भर्ती साझेदार भाग ले रहे हैं। इसमें 10 हजार से अधिक आफर लेटर युवाओं को दिए जाएंगे, जिनमें से दो हजार से अधिक विदेशी प्लेसमेंट से जुड़ी नियुक्तियां होंगी।
एआई प्रशिक्षण मंडप के जरिए डिजिटल स्किल्स और एआइ आधारित नौकरी तैयारी पर खास फोकस रहेगा। राज्य स्टार्टअप शोकेस भी इस आयोजन का खास हिस्सा होगा, जिसमें प्रदेशभर के स्टार्टअप अपने नवाचार और समाधान पेश करेंगे। इसके अलावा, एसएससी साझेदारी से 10 सेक्टर स्किल काउंसिल जुड़ेंगे, जो लक्षित कौशल और रोजगार अवसरों को और मजबूत बनाएंगे।
