विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lucknow News: पूर्व प्रधान के बेटे ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटकता मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

Published: Mon, 25 Aug 2025 08:51 PM (IST)

लखनऊ के भदोई गांव में पूर्व प्रधान के बेटे कमल किशोर रावत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के ...और पढ़ें

पूर्व प्रधान के बेटे ने फंदे से लटककर दी जान।
पूर्व प्रधान के बेटे ने फंदे से लटककर दी जान।

HighLights

  1. लखनऊ पूर्व प्रधान के बेटे ने की आत्महत्या |
  2. शराब के आदी थे कमल किशोर रावत |
  3. पारिवारिक विवाद के चलते तनाव में थे |

जागरण संवाददाता, लखनऊ। भदोई गांव में पूर्व प्रधान के बेटे 38 वर्षीय कमल किशोर रावत ने फंदे से लटककर जान दे दी। इंस्पेक्टर बंथरा राणा राजेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक शराब का आदी था। लेकिन उसने आत्महत्या क्यों कि अभी यह बात स्पष्ट नहीं हो पाई है।उसका पता लगाया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि रामजानकी भदोई गांव की पूर्व प्रधान है। उनके बेटे कमल किशोर रावत पेशे से किसान थे। बताया गया कि कमल का उसकी पत्नी ममता से कई वर्षो से विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है।

मूल रुप से हसनगंज के न्योतनी निवासी ममता करीब सात वर्ष पहले दो बेटों के साथ अपना मायका छोड़कर पारा के बुद्धेश्वर चौराहे के पास किराए के मकान में रह रही है। कमल की मां रामजानकी पूर्व प्रधान हैं।

बताया गया कि कमल किशोर रविवार रात करीब नौ बजे बाजार से घर वापस लौटा और खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। सोमवार सुबह जब बड़ी देर तक कमरे से बाहर नही निकला तो करीब नौ बजे पिता राधे श्याम उसे जगाने पहुंचे तो उन्हे कमलकिशोर कमरे के अन्दर पंखे के हुक से दुप्पटे के सहारे मृत अवस्था में लटका मिला। घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।