विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी भाजपा ने राज्यसभा के लिए 8 उम्मीदवारों का किया एलान, बाराबंकी की पूर्व सांसद प्रियंका रावत को टिकट

Published: Mon, 05 Oct 2026 03:21 PM (IST)

उत्तर प्रदेश भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए 8 उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिसमें बाराबंकी की पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत शामिल हैं।

यूपी भाजपा ने राज्यसभा के लिए 8 उम्मीदवारों का किया एलान।

यूपी भाजपा ने राज्यसभा के लिए 8 उम्मीदवारों का किया एलान।

HighLights

  1. यूपी भाजपा ने 8 राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा की।

  2. प्रियंका सिंह रावत, श्रुति गंगवार को बनाया उम्मीदवार।

  3. क्षेत्रीय संतुलन, जातीय समीकरणों का रखा गया ध्यान।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए 8 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। बाराबंकी की पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत का नाम भी शामिल है। 8 उम्मीदवारों में दो महिलाएं शामिल हैं। दो ब्राह्मण चेहरे हैं, जबकि एक राजपूत है।

राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी तरुण चुग द्वारा जारी इस सूची में क्षेत्रीय व सामाजिक संतुलन का ध्यान रखते हुए अनुभवी और वरिष्ठ नेताओं पर भरोसा जताया गया है।

लिस्ट में इन प्रत्याशियों के नाम शामिल

लिस्ट में धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पाण्डेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार के नाम शामिल हैं।

HT245eabUAACirb

 

1- झारखंड के राज्यपाल की बेटी हैं श्रुति गंगवार

बरेली की श्रुति गंगवार को भी भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। श्रुति, झारखंड के वर्तमान राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी हैं। बरेली की रहने वाली हैं। इन दिनों विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही थीं। 

WhatsApp Image 2026-10-05 at 3.43.18 PM (1)

श्रुति गंगवार।

2- प्रकाश पाल राज्यसभा जाएंगे, कानपुर-बुंदेलखंड की सियासत में बढ़ेगा कद

कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष और वर्तमान प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश पाल का नाम भी शामिल है। पार्टी के इस फैसले ने कानपुर-बुंदेलखंड की राजनीति में प्रकाश पाल की भूमिका को क्षेत्रीय संगठन से उठाकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा दिया है।

WhatsApp Image 2026-10-05 at 3.30.54 PM

प्रकाश पाल।

यह भी पढ़ें- भाजपा ने प्रकाश पाल को बनाया राज्यसभा प्रत्याशी, 2027 चुनाव से पहले बदलेगा कानपुर-बुंदेलखंड का राजनीतिक समीकरण

3- कौन हैं प्रियंका सिंह रावत?

प्रियंका सिंह रावत पूर्व लोकसभा सांसद (बाराबंकी) उत्तर प्रदेश भाजपा की प्रमुख महिला चेहरा हैं। वे बाराबंकी निर्वाचन क्षेत्र से 16वीं लोकसभा की सांसद रह चुकी हैं और राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर संगठन में सक्रिय भूमिका निभाती हैं।

WhatsApp Image 2026-10-05 at 3.57.12 PM

4- कौन हैं राधाकांत ओझा?

मूल रूप से प्रतापगढ़ निवासी राधाकांत ओझा इलाहाबाद हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता तथा पूर्व में हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं। इस बार भी प्रत्याशी थे लेकिन तीसरे स्थान पर रहे। उनके भाई शिवाकांत ओझा भाजपा की टिकट पर प्रतापगढ़ से विधायक  निर्वाचित हुए थे। मंत्री भी बने।

WhatsApp Image 2026-10-05 at 4.00.47 PM

प्रयागराज में एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता राधाकांत ओझा।

5- बरेली के आंवला से विधायक बने उम्मीदवार

धर्मपाल सिंह बरेली की आंवला सीट से विधायक हैं। साथ ही वर्तमान में पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री भी हैं।

WhatsApp Image 2026-10-05 at 3.44.56 PM

धर्मपाल सिंह।

यह भी पढ़ें- कौन हैं रामप्रताप चौहान जिन्हें यूपी भाजपा ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? एत्मादपुर से रहे विधायक, राजनीतिक सफर

6- आगरा के पूर्व विधायक का संगठन में लंबा अनुभव

भारतीय जनता पार्टी ने आगरा के पूर्व विधायक और प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहे रामप्रताप के राजनीतिक सफर की खासियत यह है कि उन्होंने पार्टी में अपनी शुरूआत जमीनी कार्यकर्ता के रूप में की और धीरे-धीरे संगठन के विभिन्न दायित्वों को संभालते हुए प्रदेश नेतृत्व में महत्वपूर्ण स्थान बनाया।

राम प्रताप सिंह चौहान।

रामप्रताप सिंह चौहान।

7- गोपी कृष्ण पांडेय के बारे में

गोपी कृष्ण पाण्डेय वरिष्ठ संगठनकर्ता एवं पार्टी पदाधिकारी भाजपा के वरिष्ठ और समर्पित नेता हैं, जो लंबे समय से जमीनी स्तर पर पार्टी के संगठनात्मक कार्यों और अभियानों का संचालन करते आ रहे हैं।

8- जौनपुर के रहने वाले हैं विद्या सोनकर

विद्या सागर सोनकर पूर्व उपनेता (विधान परिषद), पूर्व सांसद व पूर्व एमएलसी मूल रूप से जौनपुर के रहने वाले हैं और भाजपा के कद्दावर दलित चेहरों में गिने जाते हैं। वे जौनपुर (मछलीशहर) से लोकसभा सांसद और उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) के सदस्य के साथ-साथ पार्टी के प्रदेश महामंत्री भी रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-10-05 at 4.04.34 PM

विद्या सागर सोनकर।

केंद्र सरकार के मंत्री हरदीप सिंह पुरी व बीएल वर्मा का पत्ता कटा

भाजपा ने आठ प्रत्याशियों में केंद्र सरकार के मंत्री हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा का भी पत्ता काट दिया है। हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा का मौजूदा राज्यसभा कार्यकाल 25 नवंबर 2026 को समाप्त हो रहा है।

केंद्र सरकार के मंत्री बीएल वर्मा और हरदीप सिंह पुरी

पार्टी ने आठ नये चेहरों को उच्च सदन में भेजने का फैसला किया है। इस बाद उत्तर प्रदेश के चुनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश भाजपा में महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह को मौका किया गया है। 

यह भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव के लिए कल तीसरे प्रत्याशी का ऐलान करेगी सपा, नामांकन के आखिरी दिन अखिलेश यादव खोलेंगे पत्ते