विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: दर्द से तड़प रहा था बच्चा, इलाज के बजाए अस्पताल में चल रहे थे लात-घूंसे, मारपीट करने वाले 3 डॉक्टर सस्पेंड

By Jagran NewsEdited By: Shivam Yadav
Published: Tue, 24 Oct 2023 07:40 PM (IST)

UP News - मेरठ के मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में सोमवार शाम हुए विवाद के बाद तीन जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों ...और पढ़ें

UP News: दर्द से तड़प रहा था बच्चा, इलाज के बजाए अस्पताल में चल रहे थे लात-घूंसे।
UP News: दर्द से तड़प रहा था बच्चा, इलाज के बजाए अस्पताल में चल रहे थे लात-घूंसे।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। मेरठ के मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में सोमवार शाम हुए विवाद के बाद तीन जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों को निलंबित कर दिया गया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पूरे मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है। तीन सदस्यों की जांच कमेटी गठित कर तीन दिन में रिपोर्ट प्रेषित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। 

जानकारी के अनुसार, मेडिकल थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी दीपक के पांच वर्षीय पुत्र कुणाल के दाएं हाथ का अंगूठा सोमवार शाम कट गया था। दीपक अपने भाई देवेंद्र और भाभी प्रीति के साथ पुत्र को लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचे थे। 

बच्चे के रोने पर हुआ था विवाद

पट्टी करते समय बच्चा रोने लगा तो परिजनों ने चिकित्सक को आराम से उपचार करने के लिए कहा। इस पर उनकी चिकित्सकों से कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि जूनियर डॉक्टरों ने दीपक और देवेंद्र को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पीड़ितों ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर भी दी।

जांच कमेटी का गठन

डिप्टी सीएम के निर्देशानुसार कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने तीन जूनियर चिकित्सकों को निलंबित कर दिया है। साथ ही डॉ. ज्ञानेश्वर टॉक, डॉ. वैभव तिवारी एवं डॉ. हर्षवर्धन को नामित करते हुए जांच कमेटी का गठन किया है। तीन दिन में कमेटी अपनी रिपोर्ट देगी। रिपोर्ट के आधार पर ही अगली कार्रवाई की जाएगी। 

अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं: डिप्टी सीएम

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का कहना है कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मरीजों को उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें: मीटर में चिप लगाकर आधे से भी कम कर दिया बिल, बिजली चोरों की इस ट्रिक से विभाग हैरान, पकड़ना हो रहा मुश्किल

यह भी पढ़ें: Dussehra 2023: जिस शहर को लक्ष्मण ने बसाया, वहां लगता है रावण दरबार; ‘लंकेश’ की याद में हुई दशानन पूजा