Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Lok Sabha Result 2024: अखिलेश जहां नहीं जीते… वहां लगाया भाजपा पर आरोप, हारे उम्मीदवारों को कहा ‘सम्मांसद’

    Updated: Sat, 08 Jun 2024 12:34 AM (IST)

    सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि परिणाम जनता की आशा के अनुरूप आए हैं किंतु भाजपा ने अधिकारियों से मिलीभगत कर हमारे कुछ प्रत्याशियों को हराया है। अखिलेश ने कहा कि हमारे जो भी प्रत्याशी भाजपाई-प्रशासनिक घपलों की वजह से जीत दर्ज नहीं कर पाए दरअसल वो सब भी जीते हुए ही हैं।

    Hero Image
    UP Lok Sabha Result 2024: अखिलेश जहां नहीं जीते… वहां लगाया भाजपा पर आरोप।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि परिणाम जनता की आशा के अनुरूप आए हैं, किंतु भाजपा ने अधिकारियों से मिलीभगत कर हमारे कुछ प्रत्याशियों को हराया है। 

    अखिलेश ने कहा कि हमारे जो भी प्रत्याशी भाजपाई-प्रशासनिक घपलों की वजह से जीत दर्ज नहीं कर पाए, दरअसल वो सब भी जीते हुए ही हैं। भाजपा को जो भी वोट मिला है उसका आधार जनता के वोट नहीं, बल्कि उनका प्रशासनिक तंत्र और उनकी घपलेबाजी है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे सभी जुझारू प्रत्याशियों को हम जनता के सच्चे प्रतिनिधि के रूप में, किसी भी अन्य सांसद के बराबर मानते हुए, जनता द्वारा मत के रूप में उनको दिए गए सम्मान का मान करते हुए, आज से ‘सम्मांसद’ की जन-उपाधि से सुशोभित मानते हैं।

    कार्यकर्ताओं के परिश्रम की प्रशंसा की

    लोकसभा चुनावों में मिली बड़ी सफलता के बाद शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में सपा अध्यक्ष का पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्वागत व अभिनंदन किया। अखिलेश ने इस मौके पर लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी जनता जनार्दन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने जीत के लिए कार्यकर्ताओं के परिश्रम की प्रशंसा की और उन्हें बधाई दी। 

    सकारात्मक राजनीति की जीत

    उन्होंने अयोध्या में सपा के अवधेश प्रसाद को मिली जीत का विशेषकर उल्लेख किया। कहा कि लोकसभा चुनाव में विचारधारा और संविधान की जीत हुई है। इस चुनाव में जनता ने संविधान और लोकतंत्र को बचाने का काम किया है। भाजपा की नफरत भरी और नकारात्मक राजनीति को नकार दिया और सकारात्मक राजनीति को जिताया है।

    इनकी रही मौजूदगी

    कर्नाटक के सपा प्रदेश अध्यक्ष एन. मंजप्पा, केरल के सपा प्रदेश अध्यक्ष साजी थॉमस पोथन और केरल जनता दल (एस) के राष्ट्रीय सचिव आरएस प्रभात ने भी अंगवस्त्र पहनाकर व पुष्पगुच्छ देकर अभिवादन किया। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी व प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें: हेमा मालिनी ने हैट्रिक तो लगाई लेकिन… मथुरा में जीत के बाद भी भाजपा को हो रही टेंशन, आखिर क्यों?